Hindi NewsIndia NewsParliament winter session Congress MP Renuka Chowdhury says Those bites sit inside
जो काटते हैं संसद में बैठे हैं, कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल; कार में डॉगी लेकर आई थीं रेणुका चौधरी

जो काटते हैं संसद में बैठे हैं, कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल; कार में डॉगी लेकर आई थीं रेणुका चौधरी

संक्षेप:

कांग्रेस सांसद के विवादित बोल के चलते पार्टी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी सोमवार सुबह अपनी कार में डॉगी को लेकर संसद पहुंची थीं। इस दौरान रेणुका चौधरी ने डॉगी की तुलना संसद में बैठे सांसदों और मंत्रियों से कर डाली।

Dec 01, 2025 03:04 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस सांसद के विवादित बोल के चलते पार्टी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी सोमवार सुबह अपनी कार में डॉगी को लेकर संसद पहुंची थीं। इस दौरान रेणुका चौधरी ने डॉगी की तुलना संसद में बैठे सांसदों और मंत्रियों से कर डाली। डॉगी लेकर आने पर खुद को सही ठहराते हुए रेणुका ने कहाकि जो काटते हैं, वह तो संसद के अंदर बैठे हुए हैं। रेणुका चौधरी के इस बयान पर भाजपा भड़क गई है। सत्ताधारी पार्टी ने इसे सांसदों और संसद भवन का अपमान बताया है।

कांग्रेस सांसद आज संसद पहुंची और शीतकालीन सत्र में हिस्सा लिया। हालांकि चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके साथ कार में पालतू कुत्ता भी था। हालांकि उन्होंने डॉगी को कार से बिना उतारे ही घर भेज दिया। लेकिन उनके इस कृत्य को लेकर चर्चा छिड़ गई। यह भी बहस शुरू हो गई कि क्या यह संसदीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। हालांकि कांग्रेस सांसद डॉगी चलने के चलते हुई आलोचना से खुश नहीं थीं।

सांसद ने दावा किया कि संसद के लिए आते हुए रास्ते में उन्होंने इस कुत्ते को अडॉप्ट किया है। उन्होंने कहा कि क्या प्रोटोकॉल? क्या इस बारे में कोई नियम है। रेणुका चौधरी ने कहाकि मैं संसद भवन आ रही थी। मैंने एक जगह इस डॉगी को देखा। मुझे डर था कि यह किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है। मैंने उसे उठाया और कार में लेकर यहां आ गई। इसके बाद मैंने उसे घर भेज दिया।रेणुका चौधरी ने पूछा कि आखिर किसी की जान बचाने पर कोई कैसे आपत्ति कर सकता है?

अपनी आलोचना पर रेणुका चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि जो लोग काटने वाले हैं, संसद में बैठे हैं। सरकार चला रहे हैं। इन लोगों से कोई समस्या नहीं है? अगर मैं किसी जानवर का ख्याल रखती हूं तो यह चर्चा का विषय बन जाता है। सांसद ने आगे फिर दावा किया कि उन्होंने पूर्व में भी कई भारतीय कुत्तों को गलियों से अडॉप्ट किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।