LIVE UPDATES
रिफ्रेशParliament Special Session LIVE: लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम, खास बातें
Parliament Special Session LIVE: आज की तारीख इतिहास के पन्नों पर अंकित होने जा रही है। आज सभी सांसद संसद की पुरानी बिल्डिंग से पैदल नई इमारत में जाएंगे और दोपहर से यहीं कार्यवाही होगी।

Parliament Special Session LIVE: संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। सेंट्रल हॉल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधित किया और कहा कि अब पुरानी इमारत को संविधान सदन के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में सभी सांसद नई इमारत में गए। आज का दिन इस तरह से ऐतिहासिक हो गया है। आज से ही नए संसद भवन में कार्यवाही भी शुरू हो गई है। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश हो चुका है और इसपर चर्चा कल से की जाएगी। विशेष सत्र के सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...
बिहार जो आज करता है, कल पूरा देश उसे अपनाता है; महिला आरक्षण बिल पर जदयू
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने केंद्र के महिला आरक्षण विधेयक को बिहार में महिलाओं को मिले आरक्षण से प्रेरित बताया और कहा कि इससे केंद्र सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिहार जो आज करता है, कल पूरा देश उसे अपनाता है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण विधेयक को बिहार में महिलाओं को मिले आरक्षण से प्रेरित बताते हुए मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल लाकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार जो आज करता है, कल पूरा देश उसे अपनाता है। भले ही अपने राजनीतिक स्वार्थों के कारण केंद्र के नेता बिहार के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहे लेकिन अंदर से उन्हें भी पता है कि महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार द्वारा किये गये कार्य पूरे देश के सामने एक नजीर हैं।
महिला आरक्षण विधेयक एक बड़ा कदम: महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दिए जाने की खबरों का मंगलवार को स्वागत किया और इस फैसले को एक बड़ा कदम करार दिया। मुफ्ती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि पुरुषों के वर्चस्व वाले कठिन राजनीतिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाने के बाद मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आखिरकार महिला आरक्षण विधेयक एक वास्तविकता बन जाएगा। आधी आबादी होने के बावजूद हमारा प्रतिनिधित्व बेहद कम है। यह एक बड़ा कदम है।
11 बजे से शाम 6 बजे तक होगी महिला आरक्षण बिल पर चर्चा
सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बुधवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होनी है। केंद्र सरकार ने संसद के निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक 'नारीशक्ति वंदन विधेयक' को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया। विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 'संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023' पेश किया। इस विधेयक को पूरक सूची के माध्यम से सूचीबद्ध किया गया था। नए संसद भवन में पेश होने वाला यह पहला विधेयक है।
आधा घंटा चली राज्यसभा की कार्यवाही
नये संसद भवन में उच्च सदन की पहली बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान की धुन बजाये जाने के साथ हुई इसके उपरांत सभापति जगदीप धनखड़ ने घोषणा की कि वह सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर रहे हैं क्योंकि किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर उन्हें विभिन्न दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श करना है। इसके बाद सदन की बैठक को अपराह्न दो बजकर 47 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
कैसे लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, क्या बदलेगा
लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया है। यह कानून बनने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में लागू होगा। विधेयक की सीमा 15 साल होगी और बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। महिलाओँ को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। विस्तार से पढ़ें
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा स्पीकर ने ऐलान किया कि पुराने संसद भवन को अब संविधान सदन के तौर पर जाना जाएगा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही को कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Parliament Special Session LIVE: लोकसभा में डबल से ज्यादा हो जाएगी महिलाओं की संख्या
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि इस बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा में महिलाएं 82 से 181 हो जाएँगी। सबसे पहले यह बिल देवगौड़ा जी के समय में आया। इसके बाद अटल जी की सरकार में आया। फिर से अटल जी की सरकार में आया। ये लोग जिस बिल की बात कर रहे हैं वह लोकसभा में नहीं आया बल्कि राज्यसभा में आया। इसके बाद यह पार्ल्यामेंट्री कमेटी को गया। राज्यसभा ने पास करके लोकसभा को रिपोर्ट किया।
Parliament Special Session LIVE: बिल पर क्या बोले मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, यह बिल बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें एक आर्टिकल ला रहे हैं जिसके तहत दिल्ली में 33 फीसदी महिलाओँ को आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा आरक्षण के जो पहले से एससी एसटी का रिजर्वेशन है उसी में महिलाओं के आरक्षण की बात कर रहे हैं। इसके अलावा विधानसभाओं में भी महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर रहे हैं। इस आरक्षण की अवधि 15 साल होगी और संसद के पास इसे बढ़ाने का अधिकार होगा।
Parliament Special Session LIVE: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया है। इसके बाद विपक्ष के नेताओँ ने बिल की कॉपी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वीकर ने कहा कि वेबसाइट पर बिल अपलोड कर दिया गया है। अर्जुन राम मेघवाल ने भी बात दोहराई और कहा कि बिल अपलोड कर दिया गया है। संविधान में संशोधन किए जा रहे हैं। 33 फीसदी सीटें दिल्ली में महिलाओँ के लिए रिजर्व होंगी।
Parliament Special Session LIVE: अधीर रंजन की बात पर भड़के अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने तथ्यात्मक रूप से गलत बातें कही हैं। उनसे स्पष्टता मांगी जाए। सदन में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अमित शाह ने कहा कि अधीर रंजन ने गलत कहा कि यह बिल अभी जिंदा है।यह बिल लैप्स हो गया था। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कभी राजीव जी के जमाने में लोकसभा में बिल पारित हुआ था। यह भी गलत है। ्अगर लोकसभा कोई बिल पारित करता है और राज्यसभा नहीं करती है तो अवधि खत्म करने के बाद बिल लैप्स कर जाता है।
Parliament Special Session LIVE: अधीर रंजन बोले- कांग्रेस का महिला आरक्षण विधेयक अब भी जिंदा
अधीर रंजन ने कहा, राजीव जी की सरकार, नरसिम्हा राव जी की सरकार और फिर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने की कोशिश की। कभी राज्यसभा में पास होता था तो लोकसभा में गिर जाता था। मनमोहन सिंह की सरकार में जो बिल आया वह आज तक जीवित है। हमारी सीडब्लूसी की बैठक में जो मांग की गई है कि महिला आरक्षण के बिल को पास किया जाए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा मान्यीय सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जी को पत्र भी लिखा था। हम फिर से उस मांग को दोहराते हैं।
Parliament Special Session LIVE: प्रस्तावना पढ़ अधीर रंजन ने किया मोदी सरकार पर हमला
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। यह हमारे लिए गीता कुरान और बाइबल से कम नहीं है। इसमें लिखा है सत्यमेव जयते। हम भी चाहते हैं कि सत्य के मार्ग पर हम आगे निकलें और हमारे देश को सारी दुनिया में रौशन करें। प्रस्तावना में लिखा गया , वी द पीपल ऑफ इंडिया, हैविंग सॉलेमली डिजॉल्व.....इसमें किसी विशेष धर्म के बारे में नहीं लिखा गया। लिखा गया कि वी द पीपल ऑफ इंडिया। पहले आर्टिकल में लिखा गया कि इंडिया दैट इस भारत, शैल भी यूनियन ऑफ स्टेट। मतलब इंडिया और भारत में कोई अंतर नही ंहै। इसमें जबरदस्ती कोई दरार ना हो तो अच्छा होगा। हम इस देश में हिंदू की बात तो सुनते हीं। लेकिन इसमें हिंदुत्व भी आ जाएगा। इसकी चर्चा है। यह मुद्दा हमारे देश के लिए ठीक नहीं होगा।
Parliament Special Session LIVE: अधीर रंजन बोले, हम सबका यह नया संसद भवन
लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम देश को आगे ले जाएंगे। देश की ताकत और बढ़ाएंगे। क्योंकि हम मान कर चलते हैं कि मंजिल पार कर नई मंजिल की तलाश कर। तुझे अगर दरिया मिल जाए तो समंदर की तलाश करे। यह हिंदुस्तान एक दिन में नहीं बना। हजारों लाखों लोगों ने अपना खून पसीना बहाया तो हमारा देश आजाद हुआ। सारे सदन की ओर से उन सारे लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होने यह आजादी दिलाई है। यह आप लोगों का ही विरासत है। हमें पुराना संसद भी देखने को मिला। अब नए संसद में हम सब मिलकर काम करेंगे। इसी मंशा के साथ यहां आए हैं। नए सदन की कल्पना नई नहीं है। हमारे पूर्व लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार जी ने यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि हमारा जो भवन चुप होकर रोते हैं, उन्हें नया करना चाहिए। हमारी महिला लोकसभा की अध्यक्षा रहीं सुमित्रा महाजन भी नए संसद की गुहार लगाती थीं। अच्छा हुआ देर सवेर नया संसद हमें मिला है। जो सरकार आज सत्ता में है, उसकी पहल के चलते नया सदन बना है। यह हम सबका है। किसी पार्टी का नहीं, व्यक्ति का नहीं। पूर्व पीएम नेहरू कहते थे कि देश में व्यक्ति पूजा नहीं होनी चाहिए। यह हमारी देश की संपदा है। अटल जी भी कहते थे कि होने ना होने का क्रम यूं ही चलता रहेगा लेकिन हम रहेंगे यह भ्रम भी सदा पालते रहेंगे।
Parliament Special Session LIVE: सर्वसम्मति से पास हो बिल- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सर्वसम्मति से जब यह बिल कानून बनेगा तो उसकी ताकत अनेक गुना बढ़ जाएगी। इसलिए मैं सभी मान्यीय सांसदों से इसे सर्वसम्मति से पारित करने के लिए प्रार्थना करते हुए आभार व्यक्त करता हूं। नए सदन के प्रथम सत्र में आपने मुझे मेरी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर दिया।
Parliament Special Session LIVE: नारी शक्ति वंदन अधिनियम होगा नाम
पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार आज एक प्रमुख संविधान संशोधन विधेयक प्रस्तुत कर रही है। इसका लक्ष्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओँ की भागेदारी का विस्तार करने का है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। मैं देश की माताओं, बहनों, बेटियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बधाई देता हूं।
Parliament Special Session LIVE: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले मोदी,
हर क्षेत्र में दुनिया महिलाओं की ताकत देख रही है। आज दुनिया महिला के प्रतिनिधित्व का स्वागत कर रही है, स्वीकार कर रही है। दुनिया समझ रही है कि सिर्फ महिलाओं के विकास की बात पर्याप्त नहीं है। अगर राष्ट्र की विकास यात्रा में नई मंजिलों को पाना हैतो महिला आधारित विकास को बल दें और जी20 में भारत की बात को विश्व ने स्वीकार किय ा है। नए सदन के नए सत्र के पहले भाषण में मैं विश्वास से कह रहा हूं कि आज का दिवस इतिहास में नाम दर्ज करने वाला समय है। हम सबके लिए यह पल गर्व का पल है। अनेक वर्षों से महिला आरक्षण के संबंध में चर्चाएं हुई हैं। बहुत वाद विवाद हुए हैं। महिला आरक्षण को लेकर संसद में पहले भी प्रयास हुए हैं। 1996 में पहली बार इससे जुड़ा बिल पेश हुआ। अटल जी के कार्यकाल में कई बार यह बिल पेश किया गया लेकिन उसे पास कराने केलिए आंकड़े नहीं जुटा पाए और इस कारण सपना अधूरा रह गया। शायद ईश्वर ने ऐसे पवित्र काम के लिए मुझे चुना है। एक बार फिर हमारी सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। कैबिनेट में इस विेधेयक को मंजूरी दी गई है। आज 19 सितंबर की यह तारीख इसीलिए इतिहास में अमरत्व को प्राप्त करने जा रही है।
Parliament Special Session LIVE: 3 बजे पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक
आज तीन बजे लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया जाएगा। फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपील की कि सभी अच्छे व्यवहार के साथ सदन को चलाने में सहयोग करें।
Parliament Special Session LIVE: पीएम मोदी ने किया विपक्ष पर तंज
पीएम मोदी ने कहा, हमारा भाव जैसा होता है वैसा ही काम करते हैं। भवन बदला है हम चाहते हैं कि भाव भी बदले। नए भवन में हम सभी संविधान की आत्मा के मानदंडों को लेकर नई भावना को लेकर चलें। स्पीकर महोदय आप हम सांसदों के व्यवहार के विषय में कह रहे थे। मै आश्वासन देता हूं कि मेरा पूरा सहयोग रहेगा। हम अनुशासन का पालन करें। देश हमें देखता है। लेकिन चुनाव तो दूर है। जितना समय हमारे पास बचा है, मैं पक्का मानता हूं कि यहां जो व्यवहार होगा यह निर्धारित करेगा कि कौन यहां बैठेगा और कौन वहां बैठेगा। जो वहां ही बैठा रहना चाहता है उसका व्यवहार क्या होगा और यहां बैठने वाले का व्यवहार क्या होगा इसका फर्क पूरा देश देखेगा।
Parliament Special Session LIVE: नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू, पीएम मोदी ने श्रमिकों को दिया धन्यवाद
नए संसद भवन में पहुंचने के बाद लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि नए संसद भवन की भव्यता हमारी आधुनिक उपलब्धि को प्रदर्शित करती है। हमारे कामगारों े कोरोना में भी काम किया। ऐसे समय में भी उन्होंन बहुत बड़े सपने को पूरा किया है। हम सब हमारे मजदूरों, इंजीनियर्स का ह्रदय से धन्यवाद करें। इसमें 30 हजार से ज्यादा लोगों ने परिश्रम किया है। मैं उनका नमन तो करता हूं। इस सदन में एक डिजिटल बुक रखी गई है जिसमें उन सभी श्रमिकों का पूरा परिचय लिखा गया है जिन्होंने इसमें योगदान दिया है।
Parliament Special Session LIVE: पीएम ने बताया कैसे बनेगी भारत की भव्य तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसदीय कार्यवाही को नए भवन में ले जाने से पहले कहा कि भारत को बड़े कैनवास पर काम करना होगा और जो भी कानून बनाए जाएंगे और संसद में सभी बहसें होनी चाहिए इसका उद्देश्य भारतीय आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा, ''अगर हम अपनी सोच का दायरा बड़ा नहीं कर सकते, तो हम भव्य भारत की तस्वीर नहीं बना पाएंगे।''