Parliament Session LIVE: विपक्ष की नारेबाजी पर भड़के रिजीजू, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session LIVE: हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, संसदीय सूत्र बताते हैं कि विपक्ष के 118 सांसदों ने प्रस्ताव के समर्थन में नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। नोटिस पर तृणमूल कांग्रेस ने हस्ताक्षर नहीं किए थे, पर नए घटनाक्रम में टीएमसी ने भी प्रस्ताव का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

Parliament Session LIVE: विपक्ष की नारेबाजी पर भड़के रिजीजू, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित

New Delhi: External Affairs Minister S Jaishankar (Sansad TV via PTI Photo)

Nisarg Dixit| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 09 Mar 2026 12:36 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Parliament Session LIVE: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले ही दिन दो बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं। इनमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और विदेश मंत्री एस जयशंकर का पश्चिम एशिया के हालात पर बयान है। माना जा रहा है कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच होने जा रहे सत्र के दूसरे चरण के भी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

खबर है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीनों दिनों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जहां सत्तापक्ष की तरफ से चर्चा में हिस्सा लेने वाली सदस्यों के साथ बैठक की, वहीं कांग्रेस ने भी बैठक कर रणनीति पर चर्चा की थी। कहा जा रहा है कि बिरला के खिलाफ लाए जा रहे प्रस्ताव पर 10 घंटे चर्चा हो सकती है।

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, संसदीय सूत्र बताते हैं कि विपक्ष के 118 सांसदों ने प्रस्ताव के समर्थन में नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। नोटिस पर तृणमूल कांग्रेस ने हस्ताक्षर नहीं किए थे, पर नए घटनाक्रम में टीएमसी ने भी प्रस्ताव का समर्थन करने का निर्णय लिया है। एनसीपी (शरद पवार) ने भी अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है, पर माना जा रहा है कि एनसीपी (एसपी) विपक्षी दलों के खिलाफ नहीं जाएगी।

9 Mar 2026, 12:36:14 PM IST

Parliament Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित

Parliament Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Share
9 Mar 2026, 12:30:53 PM IST

Parliament Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी पर भड़के किरण रिजीजू

Parliament Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू भड़क गए। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं करना क्या है। किरण रिजीजू ने कहा है कि आज सदन में विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर ही चर्चा होनी है, इसके बावजूद विपक्ष हंगामा कर रहा है। रिजीजू के बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने भी विपक्ष को फटकार लगाई है।

Share
9 Mar 2026, 12:20:14 PM IST

Parliament Session LIVE: विदेश मंत्री का वक्तव्य पर्याप्त नहीं- कांग्रेस

Parliament Session LIVE: कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट पर संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर असंतोष जताते हुए कहा कि इस मामले पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राज्यसभा में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को अस्वीकार कर दिया गया, जिसके बाद विपक्ष को वॉकआउट करना पड़ा।

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ''जैसा कि अपेक्षित था, विदेश मंत्री ने राज्यसभा में स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेते हुए वक्तव्य दिया, जिस पर कोई प्रश्न नहीं पूछा जा सकता या स्पष्टीकरण नहीं मांगा जा सकता। संपूर्ण विपक्ष पश्चिम एशिया के हालात पर तत्काल चर्चा चाहता था। इसे अस्वीकार कर दिया गया और इसलिए विपक्ष ने विरोध के बाद वॉकआउट कर दिया।''

Share
9 Mar 2026, 12:16:38 PM IST

Parliament Session LIVE: लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच विदेश मंत्री का भाषण

Parliament Session LIVE: लोकसभा में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर पश्चिम एशिया के हालातों पर बोल रहे हैं।

Share
9 Mar 2026, 11:38:08 AM IST

Parliament Session LIVE: विपक्ष पर भड़के नड्डा, ओछी राजनीति के लगाए आरोप

Parliament Session LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर की तरफ से पश्चिम एशिया पर बयान दिए जाने के दौरान विपक्ष वॉक आउट कर गया। इसपर सत्ता पक्ष के नेता जगत प्रकाश नड्डा ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, बजट भाषण, वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट समेत कई मामलों का जिक्र कर कहा कि जब भी जवाब की बारी आती है, तो विपक्ष वॉक आउट कर जाता है। उन्होंने कहा, 'इनका कोई इंटरेस्ट भारत के लोगों के विकास में नहीं है, इनका कोई इंटरेस्ट विकसित भारत में नहीं है, कोई इंटरेस्ट आत्मनिर्भर भारत में नहीं है। कोई इंटरेस्ट देश आगे बढ़े इसमें नहीं है। इनका इंटरेस्ट ओछी राजनीति को आगे बढ़ाना है।

Share
9 Mar 2026, 11:26:36 AM IST

Parliament Session LIVE: क्या बोले एस जयशंकर

Parliament Session LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम हम सभी के लिए गहरी चिंता का कारण हैं। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि तनाव कम करने के लिए वार्ता और कूटनीति का सहारा लिया जाना चाहिए।

Share
9 Mar 2026, 11:17:49 AM IST

Parliament Session LIVE: नारेबाजी के बीच जयशंकर दे रहे हैं बयान

Parliament Session LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा में बयान दे रहे हैं, लेकिन इसी बीच विपक्ष के सांसदों ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है। इससे पहले उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति सीपी राधाकृष्णन के ऐक्शन को अनुचित करार दिया है।

Share
9 Mar 2026, 11:05:19 AM IST

Parliament Session LIVE: 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित

Parliament Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Share
9 Mar 2026, 11:01:03 AM IST

Parliament Session LIVE: सरकार ने कांग्रेस को घेरा, भारतीय टीम को दी विश्वविजेता बनने की बधाई

Parliament Session LIVE: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "...बहुत शानदार प्रदर्शन रहा। पूरे देश में जश्न का माहौल है। मैं हमारे सभी चैंपियंस को बधाई देना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा आज शुरू होने वाला है। दुख की बात है कि इसकी शुरुआत लोकसभा स्पीकर के खिलाफ एक प्रस्ताव से हो रही है। हम इसका जवाब देंगे, लेकिन कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वे संवैधानिक पदों और संवैधानिक गरिमा को गिराने के लिए कहां तक जाएंगे। वे कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना करते हैं। वे चुनाव आयोग की अनदेखी करते हैं। वे लोकतंत्र की अनदेखी करते हैं। कांग्रेस वाले सिर्फ एक परिवार को मानते हैं।" विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के आज संसद में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान के बारे में उन्होंने कहा, "हां, वे दोनों सदनों में बयान देने वाले हैं।"

Share
9 Mar 2026, 10:56:12 AM IST

Parliament Session LIVE: कुछ ही देर में बयान देंगे जयशंकर

Parliament Session LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर सुबह 11 बजे लोकसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देने जा रहे हैं। इसके बाद 12 बजे वह राज्यसभा में पश्चिम एशिया पर बयान देंगे। खास बात है कि इस मुद्दे पर विपक्ष बड़ी बहस की मांग कर रहा है।

Share
9 Mar 2026, 10:32:47 AM IST

Parliament Session LIVE: ऐसे पेश होगा ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव

Parliament Session LIVE: पीठासीन सभापति द्वारा बुलाए जाने पर सदन के 50 सदस्यों को नोटिस के समर्थन में खड़ा होना होगा और फिर प्रस्ताव सदन के विचार के लिए स्वीकृत माना जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान होगा। यदि 50 सदस्य नोटिस के समर्थन में खड़े नहीं होते हैं, तो प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सकता है। बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस के तीन सदस्य मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और मल्लू रवि सदन की अनुमति मांगेगे। कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन मिलने के बाद वे यह प्रस्ताव सदन में चर्चा और मतदान के लिए रखेंगे।

Share
9 Mar 2026, 10:20:03 AM IST

Parliament Session LIVE: पश्चिम एशिया के मुद्दे पर बड़ी बहस चाहती है कांग्रेस

Parliament Session LIVE: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि विपक्ष पश्चिम एशिया के मुद्दे पर व्यापक बहस चाहता है। पार्टी ने याद दिलाया कि 2003 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब इराक पर अमेरिकी आक्रमण पर व्यापक बहस हुई थी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह जानकारी मिली है कि विदेश मंत्री पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे।

Share
9 Mar 2026, 10:12:27 AM IST

Parliament Session LIVE: 12 बजे तक स्थगित हो सकता है सदन

Parliament Session LIVE: संभव है सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच लोकसभा में प्रश्नकाल न हो, क्योंकि कार्यवाही को शिलांग से वर्तमान सदस्य रिकी सिंग्कॉन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्थगित किया जा सकता है, जिनका 19 फरवरी को निधन हो गया था।

Share
9 Mar 2026, 10:05:59 AM IST

Parliament Session LIVE: कांग्रेस ने याद दिलाया 23 साल पुराना प्रस्ताव, ईरान युद्ध पर क्या हुआ था

Share
9 Mar 2026, 09:46:35 AM IST

Parliament Session LIVE: सपा ने बयान देने से पहले ही नकारा

Parliament Session LIVE: संसद में पश्चिमी एशिया में मौजूदा स्थिति पर सरकार की तरफ से दिए जाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "परंपरा ये रही है कि जब सदन के अंदर कोई बयान दिया जाता है तब विपक्ष का अधिकार होता है कि स्पष्टीकरण पूछे। लेकिन ये सरकार कभी भी स्पष्टीकरण के लिए तैयार नहीं होती इसलिए इस तरह का बयान मायने नहीं रखता।"

Share
9 Mar 2026, 09:45:28 AM IST

Parliament Session LIVE: सरकार ने गिरवी रख दी विदेश नीति, सपा के आरोप

Parliament Session LIVE: संसद सत्र पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, अभी फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी जिसके बाद तय होगा कि आगे कैसे बढ़ें। हमारी विदेश नीति को भाजपा सरकार ने गिरवी रख दिया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। हमारे जो लोग विदेश में फंसे हुए हैं उनके लिए भारत सरकार क्या कर रही है?...

Share
9 Mar 2026, 09:35:47 AM IST

Parliament Session LIVE: अब तक तीन बार आए प्रस्ताव

Parliament Session LIVE: लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए अब तक तीन औपचारिक प्रस्ताव पेश किए गए हैं, पर कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। सबसे पहले 1954 में तत्कालीन अध्यक्ष जीवी मावलंकर के खिलाफ समाजवादी नेता विग्नेश्वर मिश्रा ने पेश किया, पर इस पर सदन में पर्याप्त समर्थन नहीं मिला और प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया है। इसके बाद 1966 में सरदार हुकुम सिंह के खिलाफ समाजवादी नेता मधु लिमये ने पेश किया। इस पर चर्चा हुई और प्रस्ताव गिर गया। तीसरी बार 1987 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के खिलाफ वामपंथी नेता सोमनाथ चटर्जी ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इसको भी जरूरी बहुमत नहीं मिला और यह भी पारित नहीं हो सका। इसके बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने की बात हुई थी, पर बाद में विपक्ष ने नोटिस देने का फैसला छोड़ दिया था।

Share
9 Mar 2026, 09:32:33 AM IST

Parliament Session LIVE: विपक्ष को चाहिए कितने वोट?

Parliament Session LIVE: संविधान के मुताबिक लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए 272 वोट यानी साधारण बहुमत चाहिए। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के समर्थन देने के ऐलान के बाद भी, विपक्ष के पास इतने वोट नहीं हैं। मौजूदा समय में सत्तारूढ़ NDA के पास 293 सांसदों का समर्थन है। इनमें BJP के 240, जेडीयू के 16, टीडीपी के 12, और अन्य पार्टियों के कुछ सीटें शामिल हैं। वहीं विपक्ष के पास मौजूदा समय में महज 238 सांसद हैं, जिनमें से 99 कांग्रेस के खाते में हैं। समाजवादी पार्टी, DMK, तृणमूल कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के सांसदों को मिलाकर भी साधारण बहुमत हासिल करना विपक्ष के लिए मुश्किल होगा।

Share
9 Mar 2026, 09:25:35 AM IST

Parliament Session LIVE: लोकसभा स्पीकर को हटाने के क्या हैं नियम?

Parliament Session LIVE: नियमों के मुताबिक प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो सांसदों के साइन, 14 दिन का नोटिस और सदन में 50 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। नोटिस मंजूर होने के बाद, बहस का समय तय किया जाता है और बहस लोकसभा में होती है। नियमों के मुताबिक, इस बहस के दौरान स्पीकर अपनी कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और डिप्टी स्पीकर कार्यवाही चलाएंगे। हालांकि फिलहाल डिप्टी स्पीकर की गैरमौजूदगी में, स्पीकर के पैनल में सबसे सीनियर सांसद इस चर्चा की अध्यक्षता करेंगे।

Share
9 Mar 2026, 09:23:52 AM IST

Parliament Session LIVE: उठाए जा सकते हैं ये मुद्दे भी

Parliament Session LIVE: चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के SIR के परिणाम, जिसके कारण लगभग 60 लाख नाम हटा दिए गए, का भी संसदीय कार्यवाही पर असर पड़ने की आशंका है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगाए गए शुल्क के खिलाफ दिए गए फैसले के मद्देनजर विपक्ष के भारत-अमेरिका के अंतरिम व्यापार समझौते पर भी सवाल उठाए जाने की संभावना है। संसद के दोनों सदन पांच-पांच मंत्रालयों के कामकाज और अनुदान संबंधी मांगों पर भी चर्चा करेंगे।

Share
9 Mar 2026, 09:18:28 AM IST

Parliament Session LIVE: एस जयशंकर देंगे बयान

Parliament Session LIVE: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है, क्योंकि विपक्ष पहले से ही ईरान के प्रति सरकार के रुख, भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा दी गई छूट और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला कर रहा है। रविवार शाम को जारी की गई लोकसभा की नौ मार्च की संशोधित कार्यसूची के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर लोकसभा में 'पश्चिम एशिया की स्थिति' के संबंध में बयान देंगे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशParliament Session LIVE: विपक्ष की नारेबाजी पर भड़के रिजीजू, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित