Parliament Session Live: लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा शुरू, अमित शाह ने तय की थी डेडलाइन

Parliament Session Live: लोकसभा सचिवालय ने 'देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों' पर नियम 193 के तहत सोमवार को चर्चा सूचीबद्ध की है इस नियम के तहत अल्पकालिक चर्चा के लिए सरकार को जवाब देना आवश्यक है।

Parliament Session Live: लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा शुरू, अमित शाह ने तय की थी डेडलाइन

Parliament Session Live

Jagriti Kumari| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Parliament Session Live Updates: संसद के दोनों सदनों के लिए सोमवार का दिन अहम है जहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद ‘देश को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से मुक्त करने के प्रयासों’ पर चर्चा शुरू हो गई है। यह चर्चा नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा दी गई 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने से एक दिन पहले हो रही है।

इससे पहले लोकसभा सचिवालय ने 'देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों' पर नियम 193 के तहत सोमवार को चर्चा सूचीबद्ध की है। इस नियम के तहत अल्पकालिक चर्चा के लिए सरकार को जवाब देना आवश्यक है। इस चर्चा की शुरुआत शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने की। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि नक्सलवाद का खतरा 31 मार्च, 2026 तक पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

इसके अलावा लोकसभा में आज इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल, 2025 को पारित करा लिया गया है। 27 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बिल पर चर्चा शुरू की गई थी। यह बिल कंपनियों या व्यक्तियों के दिवालिया होने से जुड़े मामलों में होने वाली देरी को दूर करने और प्रकिया में संशोधन लाने के लिए लाया गया है।

Parliament Session Live Updates: इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड बिल लोकसभा से पास

Parliament Session Live Updates: इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल, 2025 लोकसभा से पारित हो गया है।

Share

Parliament Session Live Updates: लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा शुरू

Parliament Session Live Updates: लोकसभा में देश को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा शुरू हो गई है। सरकार इस विषय पर जवाब देगी।

Share

Parliament Session Live Updates: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Parliament Session Live Updates: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही 12:30 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Share

Parliament Session Live Updates: वर्तमान माहौल में रुपये को कमजोर बताना उचित नहीं है- सीतारमण

Parliament Session Live Updates: सरकार ने कहा है कि रुपए में गिरावट को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था के संकेतों के हिसाब से सही चल रहा है और देश की अर्थव्यवस्था सभी मानदंडों पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में रुपयो की गिरावट से जुड़ी चिंताओं को खारिज किया है। सीतारमण ने कहा कि रुपए का स्तर ठीक चल रहा है। उनका कहना था कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था ठीक चल रही है और रुपए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के अनुपात में ठीक है। रुपए को वर्तमान माहौल में कमजोर बताना उचित नहीं है।

वहीं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रुपए में गिरावट संबंधी सवाल पर कहा कि रुपए का गिरना कई बातों पर निर्भर करता है जिसमें विनिर्माण क्षेत्र का विकास तथा अन्य कई क्षेत्रों में जारी विकास प्रक्रिया है। उन्होंने कहा है कि अर्थव्यवस्था के जो संकेत हैं उनके हिसाब से रुपये में तेजी या गिरावट आती है और हमारे यहां अर्थव्यवस्था में विकास में संकेत तेजी से और सही दिशा ने बढ़ रहे हैं।

Share

Parliament Session Live Updates: बीजू पटनायक पर निशिकांत की टिप्पणी के विरोध में बीजद का राज्यसभा से बहिर्गमन

Parliament Session Live Updates: बीजू जनता दल (बीजद) ने ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे की टिप्पणी का कडा़ विरोध किया है और इसे शर्मनाक बताते हुए इसके विरोध में सोमवार को राज्यसभा से बहिगर्मन किया। बीजद के सदन में नेता सस्मित पात्रा ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद शून्यकाल शुरू होते ही यह मामला उठाया। उन्होंने उत्तेजित अंदाज में कहा कि भाजपा के नेता निशिकांत दुबे ने घोर आपत्तिजनक बयान देते हुए बीजू पटनायक को अमेरिकी खुफिया एजेन्सी सीआईए का एजेन्ट बताया है। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बयान है और बीजद इसकी बड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि भाजपा के नेता इस हद तक भी गिर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजद इसका कड़ा विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन कर रहा है। इसके बाद बीजद सदस्य सदन से बहिगर्मन कर गए।

Share

Parliament Session Live Updates:विपक्ष ने किया है विरोध

Parliament Session Live Updates: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए अलग-अलग सेवा नियम व्यवस्था के मौजूदा तंत्र की जगह, विभिन्न सीएपीएफ बलों में कर्मियों को नियंत्रित करने वाला एक एकीकृत कानूनी ढांचा बनाने का प्रावधान करता है। कांग्रेस के अजय माकन ने विधेयक का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय के छह फैसलों का हवाला दिया और विधेयक के कानून बन जाने के बाद इसके कार्यान्वयन के वित्तीय बोझ को रेखांकित किया। वहीं पार्टी के विवेक तन्खा ने कहा है कि इस विधेयक से लगभग 13,000 सेवा अधिकारियों के संवैधानिक रूप से संरक्षित अधिकारों के खत्म होने का जोखिम है।

Share

Parliament Session Live Updates: राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल बिल पर चर्चा

Parliament Session Live Updates: राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) बिल, 2026 पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस बिल को पारित कराने के लिए पेश करेंगे। इससे पहले विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने 25 मार्च को इस बिल को उच्च सदन में पेश किया था।

Share

Parliament Session Live Updates: इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल पर भी चर्चा

Parliament Session Live Updates: लोकसभा में आज इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल, 2025 पर भी आगे की चर्चा होनी है। इससे पहले 27 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बिल पर चर्चा शुरू की गई थी। यह बिल कंपनियों या व्यक्तियों के दिवालिया होने से जुड़े मामलों में होने वाली देरी को दूर करने और प्रकिया में संशोधन लाने के लिए पेश किया गया है।

Share

Parliament Session Live Updates: अमित शाह ने दी थी डेडलाइन

Parliament Session Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि नक्सलवाद का खतरा 31 मार्च, 2026 तक पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशParliament Session Live: लोकसभा में नक्सलवाद पर चर्चा शुरू, अमित शाह ने तय की थी डेडलाइन