Hindi Newsपंजाब न्यूज़Pakistani national arrested in Gurdaspur for trying to cross the border and infiltrate into India
बॉर्डर पार कर भारत में घुसपैठ की कोशिश, गुरुदासपुर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

बॉर्डर पार कर भारत में घुसपैठ की कोशिश, गुरुदासपुर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

संक्षेप:

Pakistani national: पंजाब पुलिस ने अवैध तरीके से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागिरक को गिरफ्तार किया है। जांच करने पर उसके पास से पाकिस्तानी दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं उसकी पहचान 24 वर्षीय हुसैन के रूप में हुई है।

May 05, 2025 05:49 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव से पाकिस्तानी सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। इसी बीच पंजाब के गुरुदासपुर में स्थानीय पुलिस ने अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश करते एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घुसपैठिए की पहचान 24 वर्षीय हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र भी मिला है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और जब से वह अवैध रूप से भारत में घुसा है तब से वह सीमा के आसपास ही भटक रहा था। शुरुआती जांच में पुलिस को किसी भी आतंकी लिंक का पता नहीं चला है। हालांकि इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है।

पाकिस्तानी नागरिक के गिरफ्तार होने की यह घटना हाल ही के दिनों में दूसरा ऐसा मामला है। इससे दो दिन पहले ही राजस्थान बॉर्डर पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी जवान को गिरफ्तार किया था। तनाव के बीच में भारत का एक जवान पूर्णम साहू भी पाकिस्तानी कैद में मौजूद है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उसे छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मौजूदा तनाव जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था। इस हमले में आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में घूम रहे पर्यटकों को नाम पूछ-पूछ कर गोली मार दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन लोगों ने लोगों को धर्म पूछकर मारा। भारत एजेंसियों के मुताबिक इस जांच में पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ होना सामने आया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। भारत सरकार ने सबसे पहले सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया और भारत में आए पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को भी बंद कर दिया और पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बैन कर दिया। भारत के ऐक्शन के जवाब में पाकिस्तान ने भी कुछ कदम उठाए हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 Live , Income Tax Live Updates और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।