Hindi NewsIndia NewsPakistani couple and daughter held in Bengaluru living with fake names
शिकंजे में तीन और पाकिस्तानी, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ाता है तारिक; आठ साल से भारत में रह रहा

शिकंजे में तीन और पाकिस्तानी, यूट्यूब पर इस्लाम का पाठ पढ़ाता है तारिक; आठ साल से भारत में रह रहा

संक्षेप: कर्नाटक के पीन्या में तीन संदिग्ध और पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए हैं। पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के बारे में पहले पकड़े गए कुछ अन्य पाकिस्तानियों ने जानकारी दी है।

Fri, 4 Oct 2024 07:31 AMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के पीन्या में तीन संदिग्ध और पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए हैं। पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के बारे में पहले पकड़े गए कुछ अन्य पाकिस्तानियों ने जानकारी दी है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है जो हिंदू नाम का इस्तेमाल कर यहां पर रह रहे हैं। मामले में गिरफ्तार कपल 53 साल का सैयद तारिक और 48 वर्षीय पत्नी अनीला है। इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड और दो वोटर आई कार्ड मिले हैं। इन सभी को नकली दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया था। गौरतलब है कि शंकर शर्मा के नाम से यहां रह रहे 48 साल के राशिद अली सिद्दिकी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। वह अपनी बांग्लादेशी पत्नी और उसके पैरेंट्स के साथ यहां पर रहता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक तारिक का परिवार आठ साल पहले गैरकानूनी ढंग से भारत आया था। शुरू में वह लोग कोच्चि में रह रहे थे। चार साल पहले वह बेंगलुरु चले आए थे। तारिक एक उपदेशक है और यूट्यूब पर इसके वीडियो डालता है। वहीं, उसकी पत्नी घरेलू महिला है। आरोप है कि इस परिवार को अल्ताफ अहमद नाम का शख्स इन लोगों की आर्थिक मदद करता था। अल्ताफ को चेन्नई में उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह लोग नकली दस्तावेजों के साथ पकड़े गए थे। पुलिस ने बताया कि अल्ताफ तारिक को मेहदी फाउंडेशन इंटरनेशनल के मुताबिक उपदेश देने के लिए हर महीने 25 हजार रुपए देता था।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अवैध पाकिस्तानी प्रवासियों को मिलने वाला पैसे आता कैसे था। इसके साथ ही कर्नाटक में अवैध रूप से रह रहे अन्य पाकिस्तानियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि तीन संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को ऐसे समय में हिरासत में लिया गया है जब कुछ ही दिन पहले बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगानी में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह भी पता चला है कि वे जिगानी में पकड़े गए लोगों की तरह ही फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक और भारत के विभिन्न हिस्सों में बस गए अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 18 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां पर टी-20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईपीएल भी कवर कर चुके हैं। इसके अलावा महाकुंभ 2025 में वीडियो स्टोरीज पर काम किया है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।