Hindi NewsIndia NewsPakistan used a fake AI video of PM Modi to incite Afghans PIB factchecks it
पीएम मोदी के फर्जी AI वीडियो से अफगानियों को भड़काने में लगा पाक, PIB ने किया फैक्ट चैक

पीएम मोदी के फर्जी AI वीडियो से अफगानियों को भड़काने में लगा पाक, PIB ने किया फैक्ट चैक

संक्षेप:

पीआईबी ने पाकिस्तानी हैंडल्स की तरफ से वायरल किए जा रहे इस वीडियो का फैक्ट चैक करके लिखा कि देश की सामाजिक समरसता एवं सौहार्द को क्षति पहुंचाने की कुत्सित मंशा से ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं। यह एआई जनरेटेड वीडियो फर्जी है। पीएम मोदी ने ऐसा कोई भी वक्तव्य नहीं दिया है।

Sat, 1 Nov 2025 07:24 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

खुले आम आतंकवाद का समर्थन करने वाला देश पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपना प्रोपोगेंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। अफगानिस्तान तालिबान से संघर्ष में उलझे पाकिस्तान को भारत के साथ अफगानियों के अच्छे संबंध रास नहीं आ रहे हैं। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी हैंडल्स द्वारा पीएम मोदी का एक एआई से बना फर्जी वीडियो जारी किया गया है, जिसमें पीएम मोदी अफगानिस्तान तालिबान को पैसे देने की बात कर रहे हैं। पीआईबी ने पीएम मोदी के इस वीडियो का फैक्ट चैक कर ऐसे पाकिस्तानी प्रोपोगेंडा से बचने की सलाह दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया साइट पर पाकिस्तानी हैंडल्स द्वारा शेयर किए जा रहे इस वीडियो में पीएम मोदी की आवाज बदली हुई अलग ही समझ आ रही है। इस एआई से एडिटेड वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा, "हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए हमें मुस्लिम नीति को समाप्त करना होगा। इसी लिए हमने अफगानियों को पैसे दिए हैं। ताकि वह पाकिस्तान से साथ लड़ते रहे हैं। हमारे यह दोनों दुश्मन लड़ते-लड़ते चूर हो जाएं। यह अफगानी हमारे शत्रु हैं, लेकिन इन्हें किराए का कुत्ता बना लेंगे। इसके बाद हम इन पर भी कब्जा कर लेंगे। "

पीआईबी ने पाकिस्तानी हैंडल्स की तरफ से वायरल किए जा रहे इस वीडियो का फैक्ट चैक करके लिखा कि देश की सामाजिक समरसता एवं सौहार्द को क्षति पहुंचाने की कुत्सित मंशा से ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं। यह एआई जनरेटेड वीडियो फर्जी है। पीएम मोदी ने ऐसा कोई भी वक्तव्य नहीं दिया है।

पीआईबी ने नागरिकों से ऐसे वीडियो से सतर्क रहने का अनुरोध किया। एजेंसी ने कहा कि इस प्रकार के फर्जी वीडियो को फॉरवर्ड न करें। जब तक किसी प्रमाणिक स्त्रोत से कोई वीडियो या पोस्ट न आए तब तक किसी पर भी भरोसा न करें। इसके बाद पीआईबी ने पीएम मोदी का सही वीडियो भी शेयर किया।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।