आतंकवाद का लगातार इस्तेमाल, पड़ोसियों पर हमले की नीयत; पाकिस्तान पर जयशंकर का हमला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को दुनिया का अनोखा देश बताते हुए हमला बोला। उन्होंने कहाकि कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है, जो अपने पड़ोसी पर हमला करने और दबाव बनाने के लिए लगातार और इतने सुनियोजित रूप से आतंकवाद का इस्तेमाल करता हो।

S Jaishankar
एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर साधा निशाना।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को दुनिया का अनोखा देश बताते हुए हमला बोला। उन्होंने कहाकि कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है, जो अपने पड़ोसी पर हमला करने और दबाव बनाने के लिए लगातार और इतने सुनियोजित रूप से आतंकवाद का इस्तेमाल करता हो। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा संबंधों के संदर्भ में उन्होंने कहाकि किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उसे पारस्परिक हित की कसौटी पर खरा उतरना जरूरी है। जयशंकर ने ये टिप्पणियां ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में कीं।

शेख हसीना के सवाल का जवाब नहीं

हालांकि इस दौरान जयशंकर ने बांग्लादेश द्वारा भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग से जुड़े सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहाकि मैं इतना कह सकता हूं कि किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए उसे पारस्परिक हित की कसौटी पर खरा उतरना होगा। यह हमारे लिए भी हितकारी होना चाहिए। जयशंकर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बहुप्रतीक्षित भारत यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्ष अगले कुछ सप्ताह में इस यात्रा की संभावना तलाशने के लिए पर्दे के पीछे बातचीत जारी रखे हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा था

विदेश मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि भारत ने रहमान को द्विपक्षीय यात्रा के साथ-साथ नई दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के संपर्क सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। रहमान की नई दिल्ली की प्रस्तावित यात्रा को दो साल पहले हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद बेहद खराब हुए द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जयशंकर ने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के संदर्भ में कहाकि मैं यह उम्मीद नहीं करता कि पड़ोसी देश केवल वही करें, जो हमारे हित में हो। मुझे भी उनके हितों को समझने और उनका सम्मान करने की कोशिश करनी चाहिए, जैसा कि मैं भी उनसे ऐसी ही अपेक्षा करता हूं। जयशंकर ने कहाकि जब आप उस साझा बिंदु तक पहुंचते हैं, तभी संबंध सुचारू रूप से चलते हैं।

पाकिस्तान-अमेरिका पर क्या बोले

विदेश मंत्री ने कहाकि आपसी हितों की समझ ही दोनों पक्षों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। जयशंकर ने पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों से जुड़े एक सवाल पर कहाकि दोनों देशों के बीच संबंधों का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहाकि अब काफी हद तक हमने अमेरिका के साथ अपने संबंध खुद विकसित किए हैं, लेकिन यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि पाकिस्तान सिर्फ इसलिए अनोखा नहीं है कि वह भारत का पड़ोसी है। हमारे अन्य पड़ोसी भी हैं। ऐसे दूसरे देश भी हैं, जिनके बीच मतभेद हैं। जयशंकर ने कहाकि वह इसलिए अनोखा है क्योंकि आज के दौर में ऐसा कोई दूसरा देश नहीं है, जो किसी अन्य पड़ोसी देश पर हमला करने और दबाव बनाने के लिए लगातार और इतने सुनियोजित तरीके से आतंकवाद का इस्तेमाल करता हो।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआतंकवाद का लगातार इस्तेमाल, पड़ोसियों पर हमले की नीयत; PAK पर जयशंकर का हमला