Hindi NewsIndia NewsPakistan takes a U-turn on Operation Sindoor gives China credit for the ceasefire had previously sided with Trump
ऑपरेशन सिंदूर पर पाक का यूटर्न, चीन को दिया सीजफायर का क्रेडिट; पहले था ट्रंप के साथ

ऑपरेशन सिंदूर पर पाक का यूटर्न, चीन को दिया सीजफायर का क्रेडिट; पहले था ट्रंप के साथ

संक्षेप:

चीन और पाकिस्तान के इन दावों के विपरीत भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। भारत ने शुरू से ही किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप या मध्यस्थता की बात को सिरे से खारिज किया है।

Jan 03, 2026 05:55 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share Share
Follow Us on

मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच भड़के सैन्य संघर्ष और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर का श्रेय लेने की होड़ सी मची हुई है। अमेरिका के बाद चीन ने हाल ही में दावा किया कि उसी पहल पर सीजफायर हुआ। इस पूरे खेल में सबसे रोचक भूमिका पाकिस्तान की सामने आई है। पहले इस काम के लिए अमेरिका को श्रेय देने वाले पाकिस्तान का सुर बदलता दिख रहा है। पाकिस्तान ने चीन के उस दावे पर मुहर लगा दी है जिसमें बीजिंग ने भारत और पाकिस्तान के बीच 'मध्यस्थ' की भूमिका निभाने की बात कही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान साफ किया कि चीन का दावा पूरी तरह सही है। अंद्राबी के अनुसार, 6 से 10 मई के उन बेहद तनावपूर्ण दिनों के दौरान चीनी नेतृत्व लगातार पाकिस्तान के संपर्क में था। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने न केवल पाकिस्तान बल्कि भारतीय नेतृत्व के साथ भी संपर्क साधा था। पाकिस्तान का मानना है कि चीन की इस सक्रियता और 'सकारात्मक कूटनीति' की वजह से ही सीमा पर बढ़ता तापमान कम हुआ और युद्ध जैसे हालात टले।

india vs pakistan operation sindoor

भारत का स्पष्ट इनकार

चीन और पाकिस्तान के इन दावों के विपरीत भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। भारत ने शुरू से ही किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप या मध्यस्थता की बात को सिरे से खारिज किया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय का यह कहना रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान युद्ध विराम किसी विदेशी दबाव में नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत और सैन्य संवाद के कारण हुआ था। भारत के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर गोलीबारी रोकने का अनुरोध किया था, जिसके बाद शांति बहाल हुई। भारत ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के मध्यस्थता वाले दावे को पहले ही खारिज कर दिया था।

ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार, भारत-पाक ने परमाणु ठिकानों की लिस्ट क्यों सौंपी?
ये भी पढ़ें:हाफिज सईद के साथी ने माना, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिया बहुत गहरा जख्म
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक का साथ दिया था, अब सीजफायर कराने का दावा कर रहा चीन

पाकिस्तान के बदलते बयानों पर उठते सवाल

जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान का यह ताजा बयान कई सवाल खड़े करता है। सबसे बड़ी बात 'देरी' की है। इतने समय तक चुप रहने के बाद अचानक चीन को श्रेय देना पाकिस्तान की बदली हुई कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले पाकिस्तान इस पूरे मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को सबसे अहम बता रहा था। अब अचानक चीन का पक्ष लेना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में बीजिंग के प्रभाव को दुनिया के सामने और मजबूत करना चाहता है।

मई 2025 के उस संकट को सुलझाने के लिए अब दुनिया की दो महाशक्तियों, अमेरिका और चीन, के बीच एक तरह की होड़ दिखाई दे रही है। एक तरफ राष्ट्रपति ट्रंप लगातार यह दावा करते रहे हैं कि वाशिंगटन के दखल के बिना यह संघर्ष समाप्त नहीं होता, वहीं दूसरी तरफ चीन अब पाकिस्तान के समर्थन से खुद को दक्षिण एशिया के 'शांति रक्षक' के तौर पर पेश कर रहा है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।