ब्रिक्स में शामिल होने को बेकरार पाकिस्तान, नहीं काम आ रहा जुगाड़; भारत ने लगा रखा है वीटो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की दिली तमन्ना है कि वह ब्रिक्स में शामिल हो। पिछले कई साल से वह इसके लिए कोशिश कर रहा है। चीन से लेकर मॉस्को तक से जुगाड़ लगा रहा है, लेकिन भारत के वीटो के आगे सब बेकार है…

Pakistan BRICS
ब्रिक्स में शामिल होने की पाकिस्तान की ख्वाहिश अधूरी ही है अभी तक।

भारत में ब्रिक्स सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। तमाम देशों के प्रतिनिधि इसके लिए भारत पहुंच चुके हैं। सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत भी हुई है। इसमें दोनों देशों के भविष्य की बेहतर रास्ते खुलने के आसार बने हैं। फिलहाल ब्रिक्स में, भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। पिछले साल, इसमें इजिप्ट, इथियोपिया, ईरान और यूएई के नाम भी जुड़ गए हैं। हालांकि एक देश है जो ब्रिक्स का हिस्सा बनने के लिए बेकरार है। यह देश है पाकिस्तान। पाकिस्तान ने साल 2023 में ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन किया था। हालांकि तब से उसका यह आवेदन पेंडिंग ही है। पिछले साल तो भारत ने ही वीटो लगाकर पाकिस्तान को ब्रिक्स का हिस्सा बनने से रोक दिया था।

गरीबी दूर करने की चाहत

पाकिस्तान उन 29 देशों में शामिल है जिन्होंने ब्रिक्स में सदस्यता के लिए आवेदन किया है। ब्रिक्स में शामिल होकर पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना है। पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, देश की GDP वृद्धि दर 3.70 फीसदी रही है। निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान ने अपने वित्तीय विकल्पों को विविधता देने और वर्ल्ड बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए ब्रिक्स द्वारा समर्थित न्यू डेवलपमेंट बैंक में 580 मिलियन डॉलर का शेयर खरीदा है।

लगातार आगे बढ़ते ब्रिक्स देश

इस्लामाबाद का आवेदन उस समय हुआ जब इस समूह को ग्लोबल साउथ का प्रमुख प्रतिनिधि समूह के रूप में बढ़ती मान्यता मिल रही थी। फिलहाल ब्रिक्स समूह दुनिया की करीब 49 फीसदी आबादी और खरीद शक्ति समता के आधार पर वैश्विक जीडीपी का लगभग 40 फीसदी हिस्सा रखता है। भारत का खुद का ब्रिक्स देशों के साथ व्यापार भी तेजी से बढ़ा है। इस समूह का निर्यात 48.8 फीसदी बढ़कर 64.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 95.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।

क्या बोले थे पाकिस्तानी प्रवक्ता

नवंबर 2023 में, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि पाकिस्तान प्रमुख ग्लोबल साउथ ब्लॉक में शामिल होना चाहता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के ज्यादातर ब्रिक्स सदस्यों के साथ अच्छे संबंध हैं।

घोषणा में, इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने ब्रिक्स को विकासशील देशों का एक महत्वपूर्ण समूह बताया। साथ ही इस बात की पुष्टि भी की कि पाकिस्तान ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि ब्रिक्स में शामिल होकर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने और समावेशी बहुपक्षवाद को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ऐसे समझें पाकिस्तान की बेकरारी

उन्होंने कहा कि हम यह भी उम्मीद करते हैं कि ब्रिक्स अपने समावेशी बहुपक्षवाद के संकल्प के अनुसार पाकिस्तान के अनुरोध पर आगे बढ़े। इस बीच, पाकिस्तान के रूस के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने रूसी समाचार एजेंसी तास को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि देश पाकिस्तान की सदस्यता के समर्थन के लिए सदस्य देशों से संपर्क करने की प्रक्रिया में है। खासतौर पर रूस से भी संपर्क किया है। मॉस्को और बीजिंग के समर्थन के बावजूद, पाकिस्तान की ब्रिक्स में एंट्री अटकी हुई है क्योंकि भारत ने वीटो पावर लगा रखा है। असल में किसी नए सदस्य पूर्ण सदस्य या साझेदार देशों को सभी मौजूदा सदस्य देशों की एकमत मंजूरी जरूरी होती है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsब्रिक्स में शामिल होने को बेकरार पाकिस्तान, भारत ने लगा रखा है वीटो