भारत से घबराए पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर बढ़ा दिया इनाम, कहां छिपा है खूंखार आतंकी?

हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान ने एफएटीएफ की बैठक में भारत की पहल के डर से  पहले ही मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी मसूद अजहर पर इनाम की राशि 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख कर दी है। वहीं आतंकी पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है।

masood azhar
मसूद अजहर पर पाकिस्तान ने बढ़ाया इनाम

पाकिस्तान ने मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर पर इनाम की राशि 50 लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़ाकर 70 लाख कर दी है। वांछित आतंकियों की सूची में भी मसूद को शामिल किया है। भारतीय रक्षा सूत्रों ने इसे वैश्विक समुदाय को भ्रमित करने की पाकिस्तान की चाल करार दिया है।

FATF की बैठक से पहले पाकिस्तान की चाल

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की अगले महीने पेरिस में होने वाली बैठक से ठीक पहले पाकिस्तान ने यह दांव चला है। पाक की फेडरल जांच एजेंसी की आतंकरोधी शाखा ने हाल में वांछित आतंकियों की सूची जारी की है। इसमें 1804 आतंकियों को शामिल किया गया है। इनमें जैश के मुखिया मसूद अजहर के अलावा मुंबई हमले की योजना बनाने में शामिल रहे 19 आतंकियों के नाम भी हैं। हालांकि, मुंबई हमले के मददगार मोहम्मद खान और बहावलनगर के आतंकी अब्दुल रहमान की तस्वीर हटा दी है। इनके लश्कर से जुड़े होने का जिक्र भी हटाया गया है।

मसूद के सिंध में छिपे होने की आशंका

भारतीय एजेंसियों ने दावा किया है कि मसूद अजहर और मुंबई हमले के शेष सभी 19 आतंकी पाकिस्तान में ही हैं। लेकिन पाकिस्तान ने 2021 में दावा किया था कि मसूद अफगानिस्तान भाग गया है। भारतीय एजेंसियों के पास पक्की खबर है कि वह सिंध प्रांत के नवाबशहर में छिपा हुआ है। पिछले छह महीनों के दौरान वहां बाकायदा उसकी गतिविधियों की खबर है।

पाकिस्तान में आतंकियों की संख्या 35 फीसदी बढ़ी

मोस्ट वांटेट की जारी हुई सूची से एक बात यह भी साबित होती है कि पाकिस्तान में आतंकियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2021 की सूची में 1330 आतंकी दर्ज थे। लेकिन अब 2026 की सूची में इनकी संख्या 1804 हो गई है जो करीब 35 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाती है।

पाक की फेडरल जांच एजेंसी की आतंकरोधी शाखा ने की ओर से जारी वांछित आतंकियों की सूची के अनुसार, मोस्ट वांटेड सूची में लश्कर के 11 आतंकियों के नाम दर्ज हैं जिन्होंने मुंबई हमले के आतंकियों को समुद्र के रास्ते मदद की थी। छह आतंकियों पर आर्थिक मदद देने का आरोप है। इनमें मोहम्मद इफ्तियार ने 70 हजार पाकिस्तानी रुपये खर्च किए थे। मोहम्मद जिया ने 80 हजार, मोहम्मद अब्बास नासिर ने 2.53 लाख, जावेद इकबाल ने 186430 रुपये, मुख्तार अहमद ने 298047 रुपये और अहमद सईद ने 21 लाख रुपये दिए थे।

पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को प्रश्रय देता रहा है, जिसके चलते उसे तीन बार एफएटीएफ ने ग्रे सूची में डाला है। भारत पहले भी यह मामला उठा चुका है और अगले महीने होने वाली बैठक में भी इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर चुका है। माना जा रहा है कि अपने बचाव के लिए पाकिस्तान ने यह हथकंडा अपनाया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारत से घबराए पाकिस्तान ने मसूद अजहर पर बढ़ा दिया इनाम, कहां छिपा खूंखार आतंकी