पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी कांपी धरती; घरों से भागे लोग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई, जिसका केंद्र पाकिस्तान में 33.63 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.46 डिग्री पूर्व देशांतर पर 12 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक जान के नुकसान या संपत्ति को क्षति की कोई खबर नहीं है।

rajasthan earthquake

पाकिस्तान में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी लोगों ने धरती में कंपन की शिकायत की। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई, जिसका केंद्र पाकिस्तान में 33.63 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.46 डिग्री पूर्व देशांतर पर 12 किलोमीटर की गहराई पर था। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के जोरदार झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। अभी तक जान के नुकसान या संपत्ति को क्षति की कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, दोपहर करीब 12:31 बजे देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र रावलपिंडी से 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन के 12 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप पंजाब के अटक, चकवाल, मियांवाली जिलों और आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके पेशावर, मर्दन, मोहमंद और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शबकदर में भी महसूस हुए। पाकिस्तान में अक्सर अलग-अलग तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। सबसे घातक भूकंप 2005 में आया था, जिसमें 74000 से अधिक लोग मारे गए थे।

भूकंप क्यों आता है?

भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण आता है। ये प्लेटें पृथ्वी की ऊपरी परत में विशाल चट्टानी संरचनाएं हैं, जो धीरे-धीरे गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, खिसकती हैं या अलग होती हैं, तो संचित ऊर्जा अचानक मुक्त होती है, जिससे पृथ्वी में कंपन होता है। इसे भूकंप कहते हैं। भूकंप का केंद्र बिंदु, जहां से यह शुरू होता है, उसे 'उद्भव केंद्र' (एपिसेंटर) कहते हैं। इसके अलावा, ज्वालामुखी विस्फोट, मानव-निर्मित गतिविधियां जैसे खनन या जलाशयों का निर्माण भी कभी-कभी भूकंप का कारण बन सकता है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है, जो इसके प्रभाव को दर्शाती है।

भूकंप आने पर क्या करें -

भूकंप के दौरान सुरक्षा के लिए तुरंत सतर्कता बरतनी चाहिए।

अगर आप घर के अंदर हैं, तो मजबूत फर्नीचर जैसे मेज के नीचे छिपें और सिर को सुरक्षित रखें।

खिड़कियों, कांच या भारी वस्तुओं से दूर रहें।

बाहर खुले मैदान में जाएं, लेकिन बिजली के तारों और ऊंची इमारतों से बचें।

अगर गाड़ी में हैं, तो सुरक्षित स्थान पर रुकें और गाड़ी में ही रहें।

भूकंप के बाद गैस लीक या आग की जांच करें और क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें।

आपातकालीन किट और महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखें। शांत रहकर सूझबूझ से निर्णय लें।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी कंपन; घरों से भागे लोग