Hindi NewsIndia NewsPakistan Comment on Ram Mandir Flag Hoisting India Attacks says No Right to Lecture Others
राम मंदिर ध्वजारोहण पर कमेंट करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, भारत बोला- लेक्चर मत दो

राम मंदिर ध्वजारोहण पर कमेंट करना पाकिस्तान को पड़ा भारी, भारत बोला- लेक्चर मत दो

संक्षेप:

पाकिस्तान द्वारा राम मंदिर ध्वजारोहण पर किए गए कमेंट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को दिखावटी उपदेश देने के बजाय अपने खराब ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए।

Nov 26, 2025 09:33 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अयोध्या के राम मंदिर में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम पर टिप्पणी करना पाकिस्तान को भारी पड़ गया है। भारत ने पाकिस्तान से साफ कहा है कि वह लेक्चर न दे। भारत सरकार ने पाकिस्तान को बुधवार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जिसका कट्टरता और अपने अल्पसंख्यकों पर दमन का लंबा रिकॉर्ड रहा है, उसे दूसरों को लेक्चर देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को दिखावटी उपदेश देने के बजाय अपने खराब ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ''हमने रिपोर्ट की गई बातों को देखा है और उन्हें उसी बेइज्जती के साथ खारिज करते हैं जिसके वे हकदार हैं। एक ऐसे देश के तौर पर जिसका अपने माइनॉरिटीज के साथ कट्टरता, दमन और सिस्टेमैटिक बुरे बर्ताव का गहरा दागदार रिकॉर्ड है, पाकिस्तान के पास दूसरों को लेक्चर देने का कोई नैतिक हक नहीं है।''

उन्होंने आगे कहा, ''पाखंडी उपदेश देने के बजाय, पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए और अपने खराब ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए।'' बता दें कि विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी तब आई जब पाकिस्तान ने हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण का विरोध किया। पाकिस्तान ने कहा कि यह कदम कथित तौर पर धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते दबाव और मुस्लिम विरासत को मिटाने की कोशिश का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:हम फ्रीस्टाइल आदमी हैं; राम मंदिर ध्वजारोहण में नहीं जाने पर बोले विनय कटियार
ये भी पढ़ें:अयोध्या राम मंदिर से पीएम मोदी ने संगठन और सरकार को दिए नए संकल्प, क्या संदेश

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर भगवा ध्वज फहराया, जिससे मंदिर निर्माण का आधिकारिक समापन हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मोदी ने राम मंदिर ध्वजारोहण को ‘युगांतकारी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि “सदियों के जख्म और दर्द भर रहे हैं”, क्योंकि 500 साल पुराना संकल्प आखिरकार राम मंदिर के औपचारिक निर्माण के साथ पूरा हो रहा है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।