Hindi NewsIndia NewsOwaisi ready to support Bihar Assembly CM Nitish Kumar but puts forward one condition
नीतीश को एक शर्त पर समर्थन देने के लिए ओवैसी तैयार, G20 में PM मोदी के 3 प्रस्ताव; टॉप-5 न्यूज

नीतीश को एक शर्त पर समर्थन देने के लिए ओवैसी तैयार, G20 में PM मोदी के 3 प्रस्ताव; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी उनकी सरकार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी सामने रख दी है।

Nov 22, 2025 06:57 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुमत के साथ शपथ ले चुके हैं। ऐसे में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी उनकी सरकार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी सामने रख दी है। वहीं, दूसरी ओर जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी में सम्मेलन के दौरान मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव रखे। इसमें उन्होंने ग्लोबल हेल्थ टास्क फोर्स और पारंपरिक ज्ञान भंडार को संभालने के लिए जी20 के सभी साथियों को साथ आने का भी आह्वान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

नीतीश कुमार की सरकार को समर्थन देने के लिए तैयार औवैसी, रख दी एक शर्त

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक शर्त भी रख दी। अमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि विकास केवल राजधानी पटना और पर्यटन स्थल राजगीर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

G20 में PM मोदी के तीन बड़े प्रस्ताव: ड्रग-टेरर नेक्सस पर वार, ग्लोबल हेल्थ टीम बनाने पर बात

जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहनसबर्ग पहुंचे पीएम मोदी ने तीन बड़े प्रस्ताव रखे। यहां पर पीएम ने वैश्विक स्तर पर विकास के मानकों पर गहराई से पुनर्विचार करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने ड्रग-टेरर नेक्सस का मुकाबला करने के लिए जी20 की एक नई टीम और ग्लोबल हेल्थकेयर के लिए भी एक रेस्पॉन्स टीम बनाने का प्रस्ताव दिया। पढ़ें पूरी खबर…

पश्चिम बंगाल में एक और BLO ने किया सुसाइड, ममता बनर्जी बोलीं- तुरंत रोक दें SIR

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया का विरोध कर रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नादिया जिले में एक ब्लॉक लेवल अधिकारी (बीएलओ) रिंकु तरफदार की खुदकुशी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एसआईआर पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

SIR तय समय पर पूरी करने का लक्ष्य, बीएलओ पर कोई दवाब नहीं: चुनाव अधिकारी

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने शनिवार को कहा कि बीएलओ को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए हर मुमकिन मदद दी जा रही है और “उन पर दबाव डालने का कोई इरादा नहीं है।” पढ़ें पूरी खबर…

जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पहुंचे मोदी, इटली की पीएम मेलोनी से हुई मुलाकात; VIDEO

पीएम मोदी शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे। उन्होंने यहां पर आयोजित जी20 सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने अन्य राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। वह मेलोनी के साथ मुस्कुराते और हाथ मिलाते हुए नजर आए। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।