ओवैसी ने AIMIM के MLC को पार्टी से निकाला, नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पार्टी की ओर से जारी सार्वजनिक बयान में कार्रवाई के स्पष्ट कारणों का आधिकारिक तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, उनपर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।

ओवैसी ने AIMIM के MLC को पार्टी से निकाला, नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप
ओवैसी ने मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार की देर रात अपने विधान परिषद सदस्य (MLC) मिर्जा रहमत बेग को पार्टी से निष्कासित कर दिया। AIMIM द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मिर्जा रहमत बेग को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी आलाकमान ने उन्हें तेलंगाना विधान परिषद के सभापति को तुरंत अपना इस्तीफा सौंपने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

हालांकि, पार्टी की ओर से जारी सार्वजनिक बयान में कार्रवाई के स्पष्ट कारणों का आधिकारिक तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है। हालांकि, उनपर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओवैसी ने AIMIM के MLC को पार्टी से निकाला, नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप