स्कूल में खाना खाने के बाद 100 से अधिक छात्र बीमार, एक की मौत; आखिर ऐसा कैसे हुआ
मयूरभंज जिले के कलेक्टर हेमा कांत साय ने बताया, 'रुपाली बेसरा नाम की कक्षा 5 की छात्रा को सोमवार को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लगातार चिकित्सा प्रयासों के बावजूद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।'

ओडिशा के मयूरभंज जिले में सरकारी जनजातीय आवासीय स्कूल में खाना खाने के दो दिन बाद मंगलवार को कक्षा 5 की एक छात्रा की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उसके 100 से अधिक छात्र भी खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, काकाबंधा आश्रम स्कूल के छात्रों ने रविवार सुबह मेनू में ना शामिल वाले खाने के बाद असुविधा महसूस की और बीमार पड़ गए। छात्रों के माता-पिता ने दावा किया कि बच्चों को फेरमेंटेड चावल (पखाला), मसाला आलू और आम की चटनी खिलाई गई थी, जिसके बाद उन्हें दस्त और उल्टी की शिकायत हुई।
100 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए, जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से 67 छात्रों को गंभीर हालत में बारिपादा के PMR मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। मयूरभंज जिले के कलेक्टर हेमा कांत साय ने बताया, 'रुपाली बेसरा नाम की कक्षा 5 की छात्रा को सोमवार को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लगातार चिकित्सा प्रयासों के बावजूद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।'
बाकी छात्रों की कैसी है तबीयत
अधिकारी ने आगे कहा, 'फिलहाल 66 छात्र अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जबकि 41 अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर एक मेडिकल टीम भेजी गई है और दूसरी टीम स्कूल में डेरा डाले हुए है।' कलेक्टर ने बताया कि कुछ और छात्रों को भी अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'पुलिस जांच के अलावा हम एक स्वतंत्र जांच भी कराएंगे, क्योंकि यह आरोप है कि हेडमास्टर ने मेनू में शामिल नहीं वाले खाने को परोसा था। इस घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
कलेक्टर ने बताया कि मृत छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों ने रासगोविंदपुर-जलेश्वर सड़क को जाम कर दिया और मृत छात्रा के परिवार को मुआवजा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्कूल के हेडटीचर जयंत कुमार को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने मृत छात्रा के परिवार को 7 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। ओडिशा के आवास और शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा ने अस्पताल में भर्ती छात्रों से मुलाकात की और उनके माता-पिता से बात की।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

