Hindi NewsIndia Newsour fight against indian state rahul gandhi controversial statement
राहुल गांधी का विवादित बयान- हमारी लड़ाई भारत राज्य से भी है, भाजपा को मिला मौका

राहुल गांधी का विवादित बयान- हमारी लड़ाई भारत राज्य से भी है, भाजपा को मिला मौका

संक्षेप:

  • राहुल गांधी ने कहा कि यदि आप यह समझ रहे हैं कि हम भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है। इन दोनों ने देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं। इस पर भाजपा भड़क गई है।

Jan 15, 2025 04:08 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के मुख्यालय का आज से पता बदल गया है और नए दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर इंदिरा भवन में आयोजन था। इस मौके पर राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो एक बात ऐसी कह गए कि विवाद छिड़ गया। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन से ही नहीं है बल्कि भारतीय राज्य से भी है। राहुल गांधी ने कहा, 'यदि आप यह समझ रहे हैं कि हम भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है। इन दोनों ने देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके इस बयान पर भाजपा भड़क गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने कहा कि अब कांग्रेस हाशिये पर जाने वाली है। ये लोग लड़ते-लड़ते खुद खत्म होने वाली है। ऐसी विचारधारा तो हाशिये पर ही ले जाने वाली है। भाजपा की ओर से राहुल गांधी से माफी की मांग की जा रही है तो वहीं कांग्रेस के नेता बचाव में उतर आए हैं। सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। उनके बयान को समग्रता से देखना चाहिए। उनका कहना था कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस से जुड़े लोगों का कब्जा हो गया है और न्याय नहीं मिल पा रहा।

ये भी पढ़ें:कोई दलित 𝐑𝐒𝐒 प्रमुख क्यों नहीं बना, तेजस्वी का भागवत पर निशाना;पूछे तीखे सवाल
ये भी पढ़ें:भागवत का घूमना-फिरना मुश्किल हो जाएगा, कांग्रेस ने RSS चीफ को चेताया
ये भी पढ़ें:मोहन भागवत का बयान राजद्रोह जैसा, किसी और देश में गिरफ्तार हो चुके होते: राहुल

उनके अलावा कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने भी कहा कि राहुल गांधी के बयान में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने संस्थाओं में संघ के लोगों को भरे जाने की बात कही थी। इसी को लेकर उनकी यह टिप्पणी आई। फिलहाल भाजपा की ओर से मांग की जा रही है कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने लिखा, ‘राहुल गांधी ने अब भारतीय राज व्यवस्था के खिलाफ खुली लड़ाई का ऐलान कर दिया है। यह सीधे ‘जॉर्ज सोरोस’ की ‘प्लेबुक’ से लिया गया है।’

क्या बोले राहुल गांधी, जिस पर मच गया बवाल

राहुल गांधी ने कहा, 'यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं या हम आरएसएस नामक एक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं तो आप नहीं समझ पाए हैं कि क्या हो रहा है। भाजपा और आरएसएस ने हमारे देश के प्रत्येक संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम सिर्फ भाजपा नामक राजनीतिक संगठन और आरएसएस से नहीं, बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ से भी लड़ रहे हैं।'

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।