जब नितिन गडकरी ने स्विगी से मंगाया सामान, कीमत देखकर दिया ऐसा रिएक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
share

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने एक बार स्विगी से घर के लिए सामान मंगाया था और उसकी कीमत उन्हें थोड़ी ज्यादा लगी थी।

Gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मजाकिया अंदाज में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक बार स्विगी से घर के लिए सामान मंगाया था और उसकी कीमत उन्हें थोड़ी ज्यादा लगी थी। इस दौरान गडकरी ने बताया कि बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और कारोबार का आकार बड़ा होने से कीमतें अपने आप कम हो जाती हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को सामान उचित दाम पर मिलने लगता है। उन्होंने कहा कि यही कारोबार का तरीका है। जब उत्पादन और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ते हैं तो सामान सही रेट पर उपलब्ध होने लगता है। ये बात उन्होंने स्विगी इंस्टामार्ट के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी अदला-बदली (बैटरी स्वैपिंग) नेटवर्क और ईवी इकोसिस्टम पुरस्कारों की शुरुआत के मौके पर कही।

गडकरी ने क्या कहा?

मंत्री ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने भी एक बार स्विगी से अपने घर के लिए कुछ सामान मंगाया था। रेट मुझे थोड़ा ज्यादा लगा। धीरे-धीरे जब प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तो कीमतें अपने आप कम हो जाएंगी। कारोबार ऐसे ही चलता है। उत्पादन ज्यादा होने से सही दाम पर सामान मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार का दायरा और कारोबार का आकार बढ़ने से अंत में उपभोक्ताओं को फायदा होता है। हालांकि गडकरी ने यह नहीं बताया कि उन्होंने क्या सामान मंगाया था और यह घटना कब की है।

ईवी बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क की शुरुआत

इसी कार्यक्रम में स्विगी ने अपने इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ मिलकर 25 जगहों पर इंस्टामार्ट पॉड्स पर बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन शुरू किए। कंपनी इन पॉड्स पर इलेक्ट्रिक गाड़ी रेंटल सर्विस भी शुरू कर रही है। इसका मकसद यह है कि डिलीवरी पार्टनर्स वही जगह से गाड़ी ले सकें जहां से वे ऑर्डर उठाते हैं। स्विगी के मुताबिक एक व्यस्त दिन में एक डिलीवरी पार्टनर लगभग 20 बार इंस्टामार्ट पॉड पर जाता है। इन जगहों पर बैटरी बदलने की सुविधा और ईवी रेंटल मिलने से उनका काफी समय बचेगा। अब उन्हें गाड़ी चार्ज करने या गाड़ी लेने के लिए अलग से ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा।

गडकरी ने पहल का स्वागत किया

केंद्रीय मंत्री ने इस पहल का स्वागत किया और भारत की तरक्की में साफ और सस्ते ट्रांसपोर्ट की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ग्रोथ साफ, कुशल और सस्ते ट्रांसपोर्ट पर निर्भर करती है। डिलीवरी पार्टनर्स नई अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जब वे इलेक्ट्रिक गाड़ियां चुनते हैं तो इससे उनकी कमाई, हमारे शहरों और पर्यावरण तीनों को फायदा होता है। गडकरी ने आगे कहा कि मैं स्विगी और उसके पार्टनर्स की तारीफ करता हूं कि वे मिलकर उन लोगों तक आसान और व्यावहारिक समाधान पहुंचा रहे हैं जिन्हें इसकी जरूरत है। सरकार और उद्योग को मिलकर काम करते रहना चाहिए ताकि हर डिलीवरी पार्टनर जो ईवी चुनना चाहता है, उसे ऐसा करना आसान लगे।

डिलीवरी पार्टनर्स को क्या फायदा होगा?

इस नई सुविधा से डिलीवरी पार्टनर्स को कई फायदे मिलने की उम्मीद है। बैटरी स्वैपिंग से गाड़ी को चार्ज करने में लगने वाला समय बचेगा। ईवी रेंटल सर्विस से उन्हें अपनी गाड़ी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनकी रोजाना की कमाई बढ़ सकती है क्योंकि वे ज्यादा समय डिलीवरी पर लगा पाएंगे। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल से शहरों में प्रदूषण भी कम होगा। स्विगी का कहना है कि डिलीवरी पार्टनर्स को वही जगह से गाड़ी और बैटरी उपलब्ध कराने से उनका काम आसान और तेज हो जाएगा। कंपनी का मकसद डिलीवरी पार्टनर्स का समय और पैसा दोनों बचाना है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजब नितिन गडकरी ने स्विगी से मंगाया सामान, कीमत देखकर दिया ऐसा रिएक्शन