'भारत नहीं, जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच', Ind vs Pak मुकाबले पर विपक्ष; टॉप-5 न्यूज

Feb 15, 2026 06:43 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, 'भारत-पाकिस्तान का मैच है, मैं आशा करती हूं कि भारत ये मैच जरूर जीते लेकिन इस पर सियासत जरूर होनी चाहिए।'

'भारत नहीं, जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच', Ind vs Pak मुकाबले पर विपक्ष; टॉप-5 न्यूज

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पड़ रहा है। 15 फरवरी को देश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी जा रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कुहासा बना हुआ है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...

'भारत नहीं, जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच', Ind vs Pak मुकाबले पर विपक्ष का तंज

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कोलंबो में आज शाम होने वाले इस मुकाबले पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) जैसे दलों ने इसे दुश्मन देश के साथ खेलने का विरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर...

PM मोदी नहीं जाएंगे बांग्लादेश, तारिक रहमान के शपथग्रहण में ओम बिरला होंगे शामिल

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे। यह समारोह 17 फरवरी को ढाका के राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा। पढ़ें पूरी खबर...

ताजा पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय, बारिश और बर्फबारी का अनुमान; IMD का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पड़ रहा है। 15 फरवरी को देश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि देखी जा रही है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कुहासा बना हुआ है। दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिमी राज्यों में आकाश मुख्य रूप से साफ है, लेकिन 17 और 18 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, थम गई लोगों की सांस

मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कुल पल के लिए तब लोगों की सांसें थम गईं जब टेक ऑफ के तुरंत बाद यह आगे बढ़ने की बजाए पीछे हटने लगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग सीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

परमाणु समझौता करने को तैयार, लेकिन... ईरान ने US को दे दिया ऑफर

ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौते का रास्ता खोल दिया है। तेहरान का हना है कि वह अमेरिका के साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। हालांकि इसके लिए उसने शर्त भी रखा है। उसका कहना है कि समझौता केवल तभी जब वाशिंगटन प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हो। बीबीसी से बात करते हुए ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा कि समझौता करने की इच्छा साबित करने की जिम्मेदारी अमेरिका पर है। पढ़ें पूरी खबर...

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।