Hindi NewsIndia NewsOperation Sindoor shows remarkable results preparations to purchase 850 suicide drones Islamabad also within range
ऑपरेशन सिंदूर में दिखा कमाल, 850 सुसाइड ड्रोन खरीदने की तैयारी; रेंज में इस्लामाबाद भी

ऑपरेशन सिंदूर में दिखा कमाल, 850 सुसाइड ड्रोन खरीदने की तैयारी; रेंज में इस्लामाबाद भी

संक्षेप:

कामिकेज (सुसाइड) ड्रोनों की खरीद के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया है। पारंपरिक प्रक्रिया में जहां दो साल लग सकते थे, वहीं फास्ट-ट्रैक के जरिए कुछ ही महीनों में ट्रायल और ऑर्डर पूरे कर लिए जाएंगे।

Jan 08, 2026 11:23 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को देखते हुए भारतीय सेना अब ड्रोन केंद्रित युद्ध कौशल की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। सेना जल्द ही स्वदेशी 'सुसाइड ड्रोन' का एक बड़ा बेड़ा शामिल करने जा रही है, जो दुश्मन के ठिकानों पर सीमा के पार जाकर सटीक हमला करने में सक्षम होंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआती कीमत 2,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। भारतीय सेना की इस नई रणनीति के तहत 15-20 'शक्तिबाण' रेजिमेंट बनाई जा रही हैं। ये विशेष रेजिमेंट स्वार्म ड्रोन, सुसाइड ड्रोन और लंबी दूरी के यूएवी (UAV) से लैस होंगी, जिनकी मारक क्षमता 5 किमी से लेकर 500 किमी तक होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही हर इन्फैंट्री बटालियन में एक 'अश्नि' प्लाटून तैयार की जा रही है, जिसका काम विशेष रूप से इन घातक ड्रोनों का संचालन करना होगा। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने हर सैनिक को ड्रोन तकनीक से लैस करने के लिए 'ईगल ऑन एवरी आर्म' का कॉन्सेप्ट पेश किया है।

फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया से होगी 850 ड्रोनों की खरीद

सेना ने 850 स्वदेशी कामिकेज (सुसाइड) ड्रोनों की खरीद के लिए फास्ट ट्रैक प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया है। पारंपरिक प्रक्रिया में जहां दो साल लग सकते थे, वहीं फास्ट-ट्रैक के जरिए कुछ ही महीनों में ट्रायल और ऑर्डर पूरे कर लिए जाएंगे। यह ऑर्डर दो सबसे कम बोली लगाने वाली (L1 और L2) कंपनियों के बीच 60:40 के अनुपात में बांटा जाएगा। ये ड्रोन भारी जैमिंग और इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप वाले इलाकों में भी सटीक निशाना साधने में सक्षम होंगे।

स्वदेशी कंपनियों के बीच मुकाबला

'मेक इन इंडिया' के तहत इस प्रोजेक्ट में केवल भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले सकेंगी। दौड़ में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL), अडानी डिफेंस, सोलर डिफेंस (नागस्त्र बनाने वाली कंपनी), न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज के अलावा Nibe डिफेंस, ए-विज़न और SMPP जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर' से मिली सीख

हाल के वर्षों में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे मिशनों में ड्रोनों का प्रभावी उपयोग किया है, जिससे आतंकी ठिकानों को नष्ट करने में मदद मिली। वर्तमान में सेना के पास 'नागस्त्र-1' जैसे स्वदेशी ड्रोन पहले से ही मौजूद हैं, जो इजरायली और पोलिश ड्रोनों की तुलना में लगभग 40% सस्ते और अधिक प्रभावी साबित हुए हैं। वर्ष 2026 को सेना ने 'नेटवर्किंग और डेटा सेंट्रिसिटी का वर्ष' घोषित किया है, जिसमें एआई (AI) आधारित युद्ध उपकरणों पर जोर दिया जाएगा।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।