Hindi NewsIndia NewsOperation Sindoor sent unambiguous message to the world India will not tolerate terror
ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को बता दिया कि… नए साल पर रक्षा मंत्रालय का संदेश

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पूरी दुनिया को बता दिया कि… नए साल पर रक्षा मंत्रालय का संदेश

संक्षेप:

मंत्रालय ने कहा है कि यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत नीति का सबूत है। ऑपरेशन के दौरान निर्णायक नेतृत्व, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प साफ दिखा।

Dec 31, 2025 10:48 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Operation Sindoor: नए साल के मौके पर रक्षा मंत्रालय ने भारत का संदेश पूरी दुनिया को पहुंचा दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के अडिग संकल्प का मजबूत उदाहरण है। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीकता से वार कर आतंकवाद को करारा झटका दिया। मंत्रालय ने कहा कि इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया को साफ संदेश दिया है कि भारत आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा और उसे समर्थन देने वालों को कड़ी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। रक्षा मंत्रालय ने साल के अंत की समीक्षा में यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को भारत के सैन्य इतिहास के एक अहम मोड़ के तौर पर याद किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बीते मई महीने में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर करारा प्रहार किया। ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाक और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। वहीं भारतीय निशानों ने कम से कम 100 आतंकियों को मार गिराया गया।

ऑपरेशन के दौरान वायुसेना ने हवा से सटीक हमले किए थे। सेना ने एलओसी पर मजबूती से मोर्चा संभाला और पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में मजबूत मौजूदगी बनाए रखी और पाकिस्तान को साफ संदेश दिया कि भारत समुद्र से लेकर जमीन तक हर अहम ठिकाने पर वार करने में सक्षम है।

खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन

मंत्रालय ने कहा है कि यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत नीति का सबूत है। इसमें निर्णायक नेतृत्व, तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प साफ दिखा। ऑपरेशन में जमीन, समुद्र और हवा के साथ-साथ साइबर, स्पेस और सूचना युद्ध जैसे नए क्षेत्रों में भी भारत की मजबूत क्षमता सामने आई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हवाले से मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ रोका गया है, खत्म नहीं किया गया। अगर पाकिस्तान भविष्य में कोई भी गलत हरकत करता है, तो भारत और ज्यादा कड़ी और निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली मुलाकात, ढाका में पाक नेता से क्यों मिले जयशंकर?
ये भी पढ़ें:हाफिज सईद के साथी ने माना, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिया बहुत गहरा जख्म

नए भारत की झलक

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह आत्मरक्षा में थी और ना तो उकसावे वाली थी और ना ही विस्तारवादी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए आधुनिक ‘मेड इन इंडिया’ हथियार देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता का सबूत हैं। मंत्रालय के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मिशन सुदर्शन चक्र के विजन तक, रिकॉर्ड डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट से लेकर सैनिकों को आधुनिक डिवाइस और टेक्नोलॉजी देने तक, साल 2025 में भारत ने एक सुरक्षित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत की झलक दिखाई है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , बजट 2026 और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।