
ऑप. सिंदूर पर थिंक टैंक का खुलासा, UGC नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी का इस्तीफा; टॉप-5 न्यूज
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर स्विट्जरलैंड के सैन्य रणनीतिक थिंक टैंक ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर मजबूत पकड़ बना ली थी। पाकिस्तान इतना असहाय महसूस कर रहा था कि उसने चार दिन के अंदर की सीजफायर करना सही समझा।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकियों के ऊपर लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर नया खुलासा हुआ है। स्विट्जरलैंड के मिलिट्री और स्ट्रैटेजी थिंक टैंक ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर वायु वर्चस्व हासिल किया था। वहीं, दूसरी और यूजीसी द्वारा लाए गए नए नियमों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारी ने इस बिल के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया है।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...
ऑपरेशन सिंदूर में 4 दिनों में ही घुटने पर क्यों आया था पाक? थिंकटैंक ने खोली पोल
स्विट्ज़रलैंड के जाने-माने मिलिट्री हिस्ट्री और स्ट्रैटेजी थिंक टैंक की एक नई स्टडी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले साल यानी मई 2025 में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर स्पष्ट वायु वर्चस्व (Air Superiority) हासिल कर लिया था, जिसकी वजह से इस्लामाबाद महज़ चार दिनों के अंदर ही त्राहिमाम करने लगा और युद्धविराम की गुहार लगाने लगा। यह निष्कर्ष सेंटर फॉर मिलिट्री हिस्ट्री एंड पर्सपेक्टिव स्टडीज़ (CHPM), स्विट्ज़रलैंड द्वारा प्रकाशित एक विस्तृत अध्ययन में सामने आया है। पूरी खबर…
शंकराचार्य अपमान और यूजीसी नियमों के खिलाफ पीसीएस अधिकारी का इस्तीफा
माघ मेले में शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक उठाए गए कदम से प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्राह्मण बटुक शिष्यों के साथ कथित रूप से चोटी और शिखा पकड़कर मारपीट की गई। अलंकार अग्निहोत्री ने इसे सनातन परंपरा, संत समाज और ब्राह्मण समाज के आत्मसम्मान पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने इसे ब्राह्मणों के अपमान से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। पूरी खबर
ऐतिहासिक संबंध... भारत पर टैरिफ लगाने वाले ट्रंप का गणतंत्र दिवस पर बधाई संदेश
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया भर के देशों ने बधाई संदेश दिए। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भी शुभकामनाएं आईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए भारत और अमेरिका को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया। पढ़ें पूरी खबर…
भारत की सफलता से ही दुनिया रौनक, ऐतिहासिक FTA समझौते से पहले EU चीफ का बड़ा बयान
77वें गणतंत्र दिवस की मुख्य अतिथि और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भारत को वैश्विक स्थिरता का स्तंभ बताते हुए कहा है कि “भारत की सफलता ही दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है।” उनका यह बयान भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच होने जा रहे बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से ठीक पहले आया है, जिसे “मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स” कहा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
जेलेंस्की को US से मिल गई सुरक्षा की ‘सौ फीसदी’ गारंटी? फिर जगी समझौते की उम्मीद
रूस और यूक्रेन के बीच बीते 4 सालों से जारी जंग के बीच हाल ही में एक बार फिर समझौते की उम्मीद जगी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा है कि 2 दिनों तक चली वार्ता के बाद उनके युद्धग्रस्त देश के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी से जुड़ा दस्तावेज अब ‘100 प्रतिशत तैयार’ है। इस वार्ता में यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधि शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर…





