AI को लेकर ChatGPT के मालिक ने दी चेतावनी, खामनेई का ट्रंप पर पलटवार; टॉप-5 न्यूज
चैट जीपीटी की पेरेंट कंपनी ओपन एआई के सीईओ ने तेजी के साथ आगे बढ़ रहे एआई मॉडल्स को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इनके लगातार आगे बढ़ने से गंभीर चुनौतियां सामने आ रही हैं। कंपनी में सुरक्षा को लेकर नई पोस्ट का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि हमें इनका सामना करना होगा।
चैट जीपीटी के जरिए दुनिया की दिशा बदल देने वाले ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने अब एआई मॉडल्स को लेकर चिंता जताई है। अपनी कंपनी में आगामी चुनौतियों के लिए एक पद की स्थापना का ऐलान करने के बाद ऑल्टमैन ने कहा कि एआई मॉडल्स लगातार बेहतर हो रहे हैं, ऐसे में इनके गलत इस्तेमाल की संभावना भी लगातार बढ़ रही है, हमें ऐसी गंभीर चुनौतियों का सामना करना होगा। वहीं, दूसरी ओर ईरान में चल रहे आंदोलन पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद खामनेई ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका यहां आता है, तो केवल तबाही आएगी।
देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
जिस AI ने दुनिया बदली, अब बन रहा खतरा? OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने दी चेतावनी
तीन साल पहले चैट जीपीटी को लॉन्च करके दुनिया के भविष्य को एक नई दिशा देने वाले ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। अपनी इस चिंता को मूर्त रूप देते हुए ऑल्टमैन ने कंपनी में एक नए पद का भी ऐलान किया है। इस पद को उन्होंने हेड ऑफ प्रिपेयर्डनेस का नाम दिया है। इसका काम आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी परेशानियों और गंभीर चुनौतियों का सामना करेगा। पढ़ें पूरी खबर…
ईरान में आंदोलन पर डोनाल्ड ट्रंप कूदे तो खामेनेई की सीधी धमकी- तबाही हो जाएगी
डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी पर ईरान की प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान ने स्पष्ट कहा है कि अगर ईरान के आंदोलन में डोनाल्ड ट्रंप कूदे तो तबाही हो जाएगी। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार ने शुक्रवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हस्तक्षेप से पूरे क्षेत्र में अव्यवस्था फैल जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरानी शासन को कड़ी चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर…
'Rx' लिखने वाले RDX लेकर घूम रहे, राजनाथ सिंह ने किसे बताया देश के लिए बड़ा खतरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में पढ़े लिखे लोगों के रास्ता भटकने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर गहरी चिंता जताई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त लोग भी समाज विरोधी और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं जो कि बड़ा संकट बन सकता है। 10 नवंबर को लालकिला के पास हुए बम धमाके का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस हमले में शामिल लोग डॉक्टर थे। उदयपुर में भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी के 104वें स्थापना दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि वाइट कॉर टेररिजम देश के लिए खतरे की घंटी है। पढ़ें पूरी खबर…
राहुल गांधी की भारत विरोधी टोली; उमर खालिद को लेकर US सांसदों के पत्र पर BJP
राजधानी दिल्ली में 2020 में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोप में जेल में बंद उमर खालिद के समर्थन में अमेरिका के आठ सांसदों ने आवाज उठाई है। अमेरिका में विपक्ष में बैठी डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ सांसदों ने यह पत्र अमेरिका में मौजूद भारत के राजदूत को सौंपा। अब इस पत्र को लेकर भारत में राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ पत्र लिखने वाली एक सांसद जेनिस शाकोव्स्की और राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा गया कि यह राहुल की भारत विरोधी टोली है। 2024 में हुई इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि यह लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के भारत विरोधी रुख का सबूत है। पढ़ें पूरी खबर…
यह कुरान का अपमान, जोहरान ममदानी की उमर खालिद वाली चिट्ठी पर भड़का VHP
दिल्ली दंगे के आरोपी जेल में बंद उमर खालिद के लिए लिखी गई न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी की चिट्ठी सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि भारत को तोड़ने का सपना देखने वाले उमर खालिद का समर्थन करके ममदानी ने कुरान की तौहीन की है। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने उन अमेरिकी सांसदों को भी निशाने पर लिया है जिन्होंने अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा को पत्र लिखकर उमर खालिद को रिहा करने की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर…

लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ें



