जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना डाला ऑनलाइन वीडियो गेम, जानिए कैसे खेल सकते हैं आप

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंडिया में गजब क्रिएटिव लोग हैं। जहां एक तरफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर पक्ष और विपक्ष में बहस चल रही है। वहीं, एक शख्स ने इसके ऊपर ऑनलाइन वीडियो गेम ही बना डाला।  

Jantar Mantar Game
जंतर-मंतर पर बना दिया गेम।

इंडिया में गजब क्रिएटिव लोग हैं। जहां एक तरफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को लेकर पक्ष और विपक्ष में बहस चल रही है। वहीं, एक शख्स ने इसके ऊपर ऑनलाइन वीडियो गेम ही बना डाला। इस गेम को खेल रहे शख्स को अपने साथ लोगों की भीड़ जुटानी होती है। इसके बाद उन सभी को लेकर जंतर-मंतर धरनास्थल तक पहुंचना होता है। इस दौरान उन्हें खुद को पुलिस से बचाना भी होता है। वीडियो गेम में अलग-अलग लेवल पर पॉइंट्स भी मिलते हैं।

कैसे खेल सकते हैं

इस गेम को खेलने के लिए आपको गूगल पर जाना होगा। यहां पर https://mantarjantar.com/ पर जाते ही गेम का इंटरफेस सामने आ जाता है। गेम का नाम है, ‘जंतर मंतर चलो’। यह एक मल्टीप्लेयर गेम है। इसमें दो ऑप्शंस हैं। या तो आप आंदोलनकारी बनकर गेम खेलिए। इस सिचुएशन में आपको काफिला बनाना होगा। पुलिस को चकमा देना होगा। इसके बाद जंतर-मंतर पर पहुंचकर धरना देना होता है। इस दौरान आपके पास कई ऑप्शंस होते हैं। मसलन आपको पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने से बचना होता है। इसके अलावा आप बैरिकेड्स तोड़ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर जोमैटो बॉय से राइड ले सकते हैं।

इस बात का रखना है ध्यान

इसके अलावा आप इस गेम को दिल्ली पुलिस बनकर भी खेल सकते हैं। इसके तहत आपको लाठियों से काफिला तोड़ना होता है। प्रदर्शन कर रहे नेताओं को उठाना होता है। उन्हें डिटेन करके बस तक ले जाना होता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि बड़ी संख्या में भीड़ न जुटने पाए। गेम खेलने के लिए सारे कंट्रोल्स इंटरफेस पर ही दिखाए गए हैं।

किसने बनाया था गेम

गेम को बनाने वाले का नाम है सूरज कुशवाहा। सूरज ने गेम के बारे में लिखा है कि जंतर मंतर एक छोटा गेम है, जो मैंने अपने समय में बनाया है। वह आगे लिखते हैं कि यह किसी तरह का संदेश या राय नहीं देता है। यह बस जंतर मंतर पर चल रहे माहौल को एक गेम में बदलने की कोशिश भर है। यह ना तो किसी के पक्ष में है और ना ही किसी के विपक्ष में। गेम डेवलप करने वाले सूरज ने अपने बारे में भी बताया है। उन्होंने लिखा कि मैं एक बग्सराइटर हूं। मैं कंप्यूटर सीखने वाला एक उत्साही युवक हूं और यूट्यूबर भी हूं। उन्होंने उस गेमिंग कंपनी का नाम भी लिखा है, जहां वह जॉब करते हैं। लेकिन उनका कहना है कि यह गेम उस कंपनी का नहीं है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना डाला ऑनलाइन वीडियो गेम, जानिए कैसे खेल सकते हैं आप