Hindi NewsIndia NewsOne person died and 10 critically injured three KSRTC buses collided in Karnataka
कर्नाटक में तीन बसों के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत; 10 की हालत गंभीर

कर्नाटक में तीन बसों के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत; 10 की हालत गंभीर

संक्षेप: कर्नाटक में तीन बसों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मांड्या जिले के बचनहल्ली में केएसआरटीसी की तीन बसें टकरा गईं।

Sun, 19 Oct 2025 08:20 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

कर्नाटक में तीन बसों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मांड्या जिले के बचनहल्ली में केएसआरटीसी की तीन बसें टकरा गईं। सभी घायलों को मलावल्ली के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मैसूर के इमजरजेंसी केयर ले जाया गया है। मलावल्ली पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

बस हादसों का यह कोई पहला मामला नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान में एक भीषण हादसा हुआ था। राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस में 14 अक्टूबर को दोपहर अचानक आग लग गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस के अनुसार, बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी तभी अपराह्न करीब तीन बजे थईयात गांव के पास उसके पिछले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा और चालक ने बस को सड़क किनारे रोका। हालांकि कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासी और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 18 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां पर टी-20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईपीएल भी कवर कर चुके हैं। इसके अलावा महाकुंभ 2025 में वीडियो स्टोरीज पर काम किया है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।