ममता बनर्जी के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, बंगाल हार के बाद धड़ा-धड़ गिर रहे TMC के विकेट

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

डॉक्टर से नेता बने सेन ने पत्र में पिछले साल कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर से कथित बलात्कार और हत्या की घटना तथा संस्थान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया।

ममता बनर्जी के एक और नेता ने दिया इस्तीफा, बंगाल हार के बाद धड़ा-धड़ गिर रहे TMC के विकेट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य और तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु सेन ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आर जी कर बलात्कार और हत्या मामले तथा संस्थान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पार्टी की कड़ी आलोचना की। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के पार्षद सेन ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में जनादेश का सम्मान करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

डॉक्टर से नेता बने सेन ने पत्र में पिछले साल कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला डॉक्टर से कथित बलात्कार और हत्या की घटना तथा संस्थान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। सेन तृणमूल के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अस्पताल में हुई इस घटना के बाद वहां कथित अनियमितताओं के बारे में खुलकर आवाज उठाई थी। इस घटना के बाद पूरे राज्य और देश भर में व्यापक आक्रोश फैल गया था और भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे।

उनकी टिप्पणियों के बाद उन्हें ''पार्टी विरोधी गतिविधियों'' के लिए तृणमूल से निलंबित कर दिया गया था। सेन को पार्टी प्रवक्ता के पद से भी हटा दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया। सेन ने बनर्जी को लिखे पत्र में कहा, ''जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए, मैंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।'' हालांकि सेन ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन पार्टी नहीं छोड़ी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद तृणमूल के भीतर उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी के कामकाज और नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर कई नेता अपनी असहमति और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

एक और सांसद ने उठाए सवाल

वहीं, ममता बनर्जी के एक और सांसद ने सवाल खड़े किए हैं। टीएमसी सांसद सुखेन्दु शेखर रॉय ने कहा है कि वही जनता, जिसने अप्रैल 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में हमें 29 सीटों पर जीत दिलाई थी। फिर भी, महज कुछ महीनों बाद, जब आरजी कर की घटना हुई, तो हमें कुछ समझना चाहिए था। वही जनता जिसने हमें इतना जबरदस्त समर्थन दिया था, अब लाखों की संख्या में सड़कों पर उतर आई थी और पूरी रात जागती रही। हमें इसके पीछे छिपे संदेश को समझना चाहिए था। दुनिया में जहां भी लोकतंत्र मौजूद है, अगर कोई राजनीतिक पार्टी जनता की आवाज पर ध्यान नहीं देती, तो उसका पतन निश्चित है। हमारा पूरा प्रशासन इस बात में उलझा रहा कि इस आंदोलन से जुड़ी जानकारियों को कैसे छिपाया और दबाया जाए। जबकि होना तो इसका ठीक उल्टा चाहिए था। जो भी इसके लिए जिम्मेदार था, उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए था।"

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।