1,44,50,000 रुपये कैश…ड्राइवर की सीट के नीचे था सीक्रेट बॉक्स, पुलिस की तलाशी में खुली पोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गाड़ी में ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए सीक्रेट बॉक्स में करीब 1.44 करोड़ रुपये छिपाकर रखे गए थे। यह कार्रवाई थोलपेट्टी इलाके में हुई। थिरुनेल्ली पुलिस और जिले की स्पेशल एंटी ड्रग टीम के जवान कर्नाटक की तरफ से आने वाली गाड़ियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक हैरान कर देनी वाली घटना हुई

Cash Hidden Under Driver Seat
गाड़ी में ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए सिक्रेट बॉक्स में एक करोड़ रूपए कैश मिले

केरल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। पुलिस को यहां एक कार की सीट के नीचे करोड़ों रुपए बरामदा हुए। ड्राइवर ने गाड़ी के सीट के नीचे एक सीक्रेट बॉक्स बनवाकर रखा था और इसी बॉक्स में पुलिस को एक करोड़ से ज्यादा कैश मिला। बता दें कि, ये पूरा मामला केरल-कर्नाटक बॉर्डर के पास वायनाड का है।

ड्राइवर के सीट के नीचे सीक्रेट बॉक्स

अधिकारियों के मुताबिक, गाड़ी में ड्राइवर सीट के नीचे बनाए गए सीक्रेट बॉक्स में करीब 1.44 करोड़ रुपये छिपाकर रखे गए थे। यह कार्रवाई थोलपेट्टी इलाके में हुई। थिरुनेल्ली पुलिस और जिले की स्पेशल एंटी ड्रग टीम के जवान कर्नाटक की तरफ से आने वाली गाड़ियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली। गाड़ी की अच्छी तरह जांच करने पर पुलिस को ड्राइवर की सीट के नीचे एक खास तरीके से बनाया गया गुप्त खाना मिला। इसके अंदर नकदी के कई बंडल छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने कुल 1,44,50,000 रुपये बरामद किए। गाड़ी में उस समय तीन लोग सवार थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बॉक्स के अंदर से मिला खजाना

पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों लोगों की पहचान कर ली है। इनमें कोझिकोड जिले के वडकारा इलाके की नदक्कावु स्ट्रीट के रहने वाले 20 साल के प्रभु राज, कन्नूर जिले के पनूर के 23 साल के स्वप्निल और महाराष्ट्र के रहने वाले 26 साल के राहुल शामिल हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैसे को कहां ले जाया जा रहा था और इसे किसे दिया जाना था।

पुलिस ने लिया ये एक्शन

यह कार्रवाई पुलिस और जिले की नशा विरोधी विशेष टीम (DANSAF) ने मिलकर की। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर थोलपेट्टी इलाके में बड़ी मात्रा में बिना हिसाब के नकद पैसे की गुप्त तरीके से आवाजाही का मामला सामने आया है। थोलपेट्टी कर्नाटक से केरल में प्रवेश करने का एक अहम रास्ता है। जांच में यह भी सामने आया है कि ऐसे मामलों में गाड़ियों में बदलाव करके उनके अंदर गुप्त जगह बनाई जाती है, ताकि बड़ी रकम को आसानी से छिपाकर ले जाया जा सके।

Rajat Kumar

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1,44,50,000 रुपये कैश…ड्राइवर की सीट के नीचे था सीक्रेट बॉक्स, ऐसे खुली पोल