Hindi NewsIndia NewsOmar want to go to Afghanistan but Pakistani handlers sent him back to India Al Falah
अफगान क्यों जाना चाहता था उमर? पाक आकाओं ने वापस भारत भेजा, फिर अल-फलाह से रची साजिश

अफगान क्यों जाना चाहता था उमर? पाक आकाओं ने वापस भारत भेजा, फिर अल-फलाह से रची साजिश

संक्षेप:

उमर आदेश मानकर भारत वापस आया और अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अपना केंद्र बना लिया। यहां उसने साथी डॉक्टरों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने का काम शुरू किया, साथ ही विस्फोटक सामग्री जुटाई।

Nov 21, 2025 09:32 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट की जांच में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर उन नबी ने 2022 में तुर्की में एक सीरियाई आतंकवादी ऑपरेटिव से खुफिया मुलाकात की थी। यह मुलाकात उसके सह-आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल शकील गनई और डॉक्टर मुज्जफ्फर राथर के साथ हुई थी। हैरानी की बात ये है कि इस मुलाकात का आयोजन पाकिस्तान स्थित उनके हैंडलर उकाशा ने कराया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मुलाकात के दौरान हुए संवादों और योजनाओं की गहन जांच कर रही है, जो भारत को दहलाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा साबित हो रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली ब्लास्ट का आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर उन नबी अफगानिस्तान जाकर अल-कायदा से जुड़ना चाहता था लेकिन उसके पाकिस्तानी आकाओं ने उसे वापस भारत जाने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच एजेंसियों के अनुसार, उमर मूल रूप से अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में उकाशा से मिलने तुर्की के रास्ते गया था, लेकिन यह योजना विफल रही। इसके बजाय, उकाशा ने उसे और उसके साथियों को एक सीरियाई नागरिक से मिलने का आदेश दिया, जो एक कुख्यात आतंकवादी ऑपरेटिव के रूप में जाना जाता है। यह मुलाकात लगभग 20 दिनों तक चली, जिसमें दो अन्य सह-आरोपी भी शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कट्टरपंथी विचारधारा को मजबूत करने और हमलों की रणनीति पर चर्चा हुई। उमर अफगानिस्तान जाने के लिए बेताब था, लेकिन पाकिस्तानी आकाओं ने उसे वापस भारत भेज दिया, ताकि वह यहां जैश-ए-मोहम्मद की 'बड़ी' योजनाओं को अंजाम दे सके। भारत लौटने के बाद उमर ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में एक गुप्त आतंकवादी मॉड्यूल तैयार किया, जो विस्फोटकों का संग्रह कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय साजिश का जाल: तुर्की से अफगानिस्तान तक

यह पूरी साजिश 2022 में तुर्की यात्रा से शुरू हुई। उमर, मुजम्मिल और मुज्जफ्फर तुर्की पहुंचे, लेकिन उकाशा से मुलाकात न हो सकी। इसके बदले सीरियाई ऑपरेटिव से मिले, जो संभवतः अल-कायदा या इससे जुड़े नेटवर्क से ताल्लुक रखता था। अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि मुज्जफ्फर तुर्की से यूएई के रास्ते अफगानिस्तान जाकर अल-कायदा में शामिल हो गया। उमर भी अफगानिस्तान जाने को लालायित था, जहां वह पूर्णकालिक जिहादी प्रशिक्षण ले सके, लेकिन उकाशा ने साफ इंकार कर दिया। उसका आदेश था- भारत लौटो और वहां से ही हमारी योजना को आगे बढ़ाओ।

उमर आदेश मानकर भारत वापस आया और अल-फलाह यूनिवर्सिटी को अपना केंद्र बना लिया। यहां उसने साथी डॉक्टरों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ने का काम शुरू किया, साथ ही विस्फोटक सामग्री जुटाई। यह मॉड्यूल न केवल दिल्ली बल्कि पूरे भारत में हमलों की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया, जो इस साजिश का एक प्रमुख सूत्रधार था। उसके अलावा डॉक्टर आदील अहमद राथर, डॉक्टर शाहीं सईद और शोपियां के मौलवी मुफ्ती इरफान अहमद वागेय को भी हिरासत में लिया गया। ये सभी जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रारंभिक जांच के दायरे में थे, लेकिन अब एनआईए ने मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले लिया है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।