
हिजाब विवाद पर उमर अब्दुल्ला को क्यों याद आईं महबूबा मुफ्ती, नीतीश पर भी सवाल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम युवती का हिजाब उतारने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर बयान दिया है। उन्होंने कहाकि यह तो हमने पहले भी देखा है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम युवती का हिजाब उतारने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर बयान दिया है। उन्होंने कहाकि यह तो हमने पहले भी देखा है। किस तरह से चुनाव के दौरान बूथ के अंदर महबूबा मुफ्ती ने एक महिला वोटर का बुरका उतरवाया। उमर अब्दुल्ला ने कहाकि वह भी अफसोसनाक था और यह भी अफसोसनाक है। उन्होंने कहाकि एक मर्द ऐसा करे, यह कहीं पर भी जायज नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहाकि पहले उनकी छवि एक सेक्यूलर लीडर की थी। लेकिन धीरे-धीरे उनका असली चेहरा सामने आ रहा है।
बिहार की घटना पर उमर अब्दुल्ला ने कहाकि जम्मू कश्मीर में हुई घटना को दोहराने जैसा है। उन्होंने कहाकि कुछ समय पहले चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने एक महिला का वोटिंग बूथ में बुरका उतरवा दिया था। जबकि वह महिला एक वैध वोट वोटर थी। उन्होंने कहाकि अगर मुख्यमंत्री को महिला को जॉइनिंग ऑर्डर नहीं देना था तो उन्हें एक तरफ कर देते। लेकिन इस तरह से सार्वजनिक तौर पर उनका अपमान करना ठीक नहीं था।
नीतीश ने क्या किया था
गौरतलब है कि बिहार में नवनियुक्त एक आयुष चिकित्सक उस समय असहज हो गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान उसके चेहरे से हिजाब हटा दिया। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। यह घटना मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में आयोजित उस कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक हजार से अधिक आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। जब नुसरत परवीन की बारी आई, जो चेहरे पर हिजाब डाले हुई थीं, तो 75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा, यह क्या है? इसके बाद मुख्यमंत्री उनके चेहरे से हिजाब हटा दिया।
इसके बाद वहां मौजूद एक अधिकारी घबराई हुई नवनियुक्त चिकित्सक को ने तुरंत एक ओर कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के बगल में खड़े उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए।





