स्मित मच्छार को जान से मारने का था प्लान, फिर इजरायली एयरपोर्ट पर मचती बहुत बड़ी तबाही

लाइव हिन्दुस्तान
share

हम्मामी ने प्लेन में आपातकालीन स्थिति के लिए रखी कुल्हाड़ी से स्मित मच्छार पर हमला किया जिससे उनका हाथ लगभग कट गया। इसके बाद उसने कंट्रोल स्टिक के साथ छेड़छाड़ करके दोनों इंजन बंद करने की कोशिश की।

planned to kill Indian captain Smit Machchar in cockpit
स्मित मच्छार ने जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने बहुत बड़ी तबाही टाल दी। बीते दिनों दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला करने वाले ओमानी मूल के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर जांच में बेहद खौफनाक और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। साजिश के तहत पहले स्मित को जान से मारने की प्लानिंग थी। फिर पूरे विमान को इजरायली एयरपोर्ट पर किसी दूसरे विमान या बड़ी इमारत से क्रैश कराने की योजना थी। ऐसा होता तो विमान में सवार करीब 180 लोगों के अलावा भी सैंकड़ों जाने जा सकती थीं।

हमाम अल-हम्मामी ने खुद कबूला किया कि उसने एयरलाइन में शामिल होने से पहले ही इस हमले का खाका तैयार कर लिया था। उसने उन एयरलाइंस की रिसर्च की जो इजरायल के लिए सीधी उड़ानें संचालित करती हैं, ताकि वह आसानी से निशाने तक पहुंच सके। हम्मामी का इरादा कैप्टन स्मित मछार को कॉकपिट के अंदर मारकर विमान का पूरा नियंत्रण हासिल करना था। इसके बाद वह विमान को तेल अवीव के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की इमारतों या रनवे पर खड़े विमानों से, या शहर की किसी भी गगनचुंबी इमारतों से टकराना चाहता था।

प्लान B भी था तैयार

खतरनाक मंसूबे रखने वाले आरोपी के पास प्लान B भी तैयार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर वह इजरायली हवाई क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाता तो उसने विमान को जॉर्डन में स्थित अमरीकी सैन्य अड्डे से टकराने की बैकअप योजना बनाई थी। यही नहीं उसने खुलासा किया कि वह जुलाई में ही इस आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाला था, लेकिन क्रू के एक सदस्य के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी। इसीलिए वह धर्मसंकट में फंस गया था और आखिरी घड़ी में अपना प्लान टाल दिया था।

कुल्हाड़ी से किया था जानलेवा वार

इटली के एक अखबार ने बताया कि आरोपी ने इस खतरनाक योजना को इतनी तेजी से लागू किया कि लड़ाकू विमान भी इसमें दखल नहीं दे पाते। रिपोर्ट के मुताबिक हम्मामी ने पहले पायलट स्मित मच्छार के सिर और हाथ पर विमान में आपातकालीन स्थिति के लिए रखी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे स्मित का हाथ लगभग कट कर अलग हो गया था। स्मित को गिराने के बाद हम्मामी ने कंट्रोल स्टिक के साथ छेड़छाड़ करके और फिर दोनों इंजन बंद करके विमान को क्रैश करने की कोशिश की। लेकिन इस बीच बुरी तरह घायल होने के बावजूद मच्छार ने किसी तरह हिम्मत कर कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद कुछ यात्री और क्रू मेंबर्स कॉकपिट में घुसे और विमान को सुरक्षित उतारा गया।

जांच जारी

द यरूशलम पोस्ट के एक सूत्र ने बताया कि इजरायली अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या हम्मामी एक लोन वुल्फ यानी अकेले काम करने वाला इंसान था, जिसने किसी आतंकी समूह के आदेश पर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी। इससे पहले सुरक्षा में खामियों की बात भी सामने आई है। कोरिएरे डेला सेरा के मुताबिक हम्मामी ने पहले ओमान एयर के लिए काम किया था, लेकिन इस्लामिक चरमपंथ के करीब माने जाने वाले विचारों के कारण उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बावजूद आठ महीने पहले उसे फ्लाईदुबई ने नौकरी पर रखा था।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्मित मच्छार को जान से मारने का था प्लान, फिर एयरपोर्ट पर मचती बहुत बड़ी तबाही