ओमान एयर फोर्स ने 24 भारतीयों को बचाया, टैंकर पर हमले के बाद लग गई थी आग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिपिंग मंत्रालय में निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से काफी दूर दक्षिण की ओर था। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी सुरक्षित हैं। कुछ घंटों बाद ओमान एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से सभी कर्मियों को निकाला गया। 

ओमान एयर फोर्स ने 24 भारतीयों को बचाया, टैंकर पर हमले के बाद लग गई थी आग

ओमान तट के पास पलाऊ के झंडे वाले टैंकर पर सोमवार को हमला हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। टैंकर पर 24 भारतीय कर्मी सवार थे, जिन्हें बाद में ओमान एयर फोर्स की ओर से सुरक्षित निकाल लिया गया। एमटी मैरिवेक्स के कर्मियों ने दोपहर 1:30 बजे आग की सूचना दी। शिपिंग मंत्रालय में निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने बताया कि जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से काफी दूर दक्षिण की ओर था। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी सुरक्षित हैं। कुछ घंटों बाद ओमान एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से सभी कर्मियों को निकाला गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी वीडियो में यह दिखाया गया।

मैरिवेक्स के कर्मियों की ओर से भेजे गए SOS संदेश की ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक सदस्य ने कहा कि जहाज के इंजन रूम में यूएस नेवी के मिसाइल हमले के बाद आग लग गई। निदेशक शर्मा ने बताया कि भारतीय अधिकारी यह जांच रहे हैं कि क्या जहाज पर कोई प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ था। शिपिंग मंत्रालय ने इस मामले में विदेश मंत्रालय, ओमान में भारतीय मिशन, रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना के साथ समन्वय किया ताकि कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कर्नाटक से ओमान के दुक्म जा रहा था जहाज

रिपोर्ट के अनुसार, मैरिवेक्स कर्नाटक के करवार से ओमान के दुक्म जा रहा था। भारत के सबसे पुराने संगठनों में से एक फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 24 भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमला बेहद गंभीर चिंता का विषय है। यूनियन ने आगे कहा, 'FSUI पूरे चालक दल की सुरक्षा, उनके परिवारों को सहायता और समुद्र में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और समन्वित कार्रवाई की मांग करती है।'

Oman Rescue

ओमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित है, जिसे ईरान ने फरवरी में इजरायल और अमेरिका के साथ शुरू हुए संघर्ष के बाद से बंद कर रखा है। मैरिवेक्स पर हमला इजरायल और ईरान के बीच रविवार से शुरू हुई नई शत्रुता की पृष्ठभूमि में हुआ है। संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक पश्चिम एशिया में 10 भारतीयों की मौत हो चुकी है, जिनमें शुरुआती दिनों में मर्चेंट जहाजों पर हुए हमलों में मारे गए तीन नाविक भी शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें