'कॉकरोचों का विनाश', CJP के विरोध में सामने आई ‘ऑगी जनता पार्टी’; अभिजीत दीपके पर दागे सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में एक नई पार्टी अस्तित्व में आ गई है और इसका नाम है ‘ऑगी जनता पार्टी’। ओजेपी ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर ही सवाल उठा दिए हैं। इसके अलावा ओजेपी ने अपना लक्ष्य कॉकरोचों का विनाश करना बताया है।

सीजेआई सूर्यकांत की युवाओ को लेकर की गई टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर अस्तित्व में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' की विरोधी पार्टी का भी जन्म हो गया है। एक कार्टून सीरीज 'ऑगी ऐंड द कॉकरोचेज' से प्रेरित 'ऑगी जनता पार्टी' ने कॉकरोच जनता पार्टी से सवाल करने शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिन मे ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इंस्टाग्राम पर तो इसने बीजेपी और कांग्रेस को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत में इस पार्टी के एक्स हैडल को बंद कर दिया गया है।
सीजेपी से ओजेपी के सवाल
ऑगी जनता पार्टी यानी OJP ने सीजेपी की फाउंडर अभिजीत दीपके पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। ओजेपी ने पूछा कि उनका आम आदमी पार्टी से क्या कनेक्शन है। क्योंकि 2024 में बोस्टन रवाना होने से पहले उन्होंने मनीष सिसोदिया को धन्यवाद दिया था। दिपके ने पोस्ट में कहा था. मैं आपके साथ काम करने का अवसर मिलने के लिए आपका आभारी हूं। अब मैं आपके ही दिशानिर्देश पर बोस्टन रवाना हो रहा हूं। दूरियों से मेरी AAP के प्रति प्रतिबद्धता कभी काम नहीं होगी।
ओजेपी का नारा क्या है
ओजेपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इसका लक्ष्य है, सभी तरह के कॉकरोच का विनाश करना। इसमें लिखा गया है, 'कोई भी रोच, किसी भी साइज का, किसी भी प्रजाति का, मारा जाएगा।'
सीजेपी की तीखी आलोचना
ओजेपी 'कॉकरोच जनता पार्टी' की तीखी आलोचना कर रहा है। ओजेपी ने इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, तलवार की धार पर बनी इस भूमि के युवा आज खुद को कॉकरोच कहलाने पर इतरा रहे हैं। यह वास्तव में बेरोजगारी के चरम पर पहुंचने के लक्षण हैं।
पशु कल्याण पर फोकस
ओजेपी ने पशुओं की सुरक्षा का अपना घोषणापत्र भी जारी किया है और कहा है कि पशुओं के लिए फ्री हेल्थकेयर, मजबूत कानून, ज्यादा से ज्यादा शेल्टर और अडॉप्टेशन कैंपेन चलाए जाएंगे। इस ग्रुप ने भी NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए न्याय की मांग की है। ओजेपी के इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।
सीजेपी को कांग्रेस का साथ
केरल में सत्तारूढ़ कांग्रेस, उसके सहयोगी दल आईयूएमएल और विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कई युवा नेताओं ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) नामक एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अकाउंट के प्रति अपना समर्थन जताया है। नवनिर्वाचित विधायक अबिन वर्की (कांग्रेस), पी के नवास और टी पी अशरफअली (आईयूएमएल), तथा वी के सनोज (माकपा) ने शुक्रवार को सीजेपी का समर्थन किया। इस व्यंग्यात्मक अभियान को छात्र नेताओं का भी साथ मिला है, जिसमें 'स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (एसएफआई) के प्रदेश अध्यक्ष एम शिवप्रसाद ने इसके पक्ष में बात की।
एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वर्की ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ वाजिब सवाल उठाने वाले किसी भी आंदोलन का समर्थन करने में कुछ भी गलत नहीं है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ें

