Hindi News देश Live: सरकार की तरफ से बुलावे के बाद खेल मंत्री से मिलने पहुंचे पहलवान

Live: सरकार की तरफ से बुलावे के बाद खेल मंत्री से मिलने पहुंचे पहलवान

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे को पांच दिन हो गए हैं। अब तक 288 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं अब भी 100 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। डॉक्टरों ने भी वॉर्निंग दी है कि शवों को अब ज्यादा देर नहीं रख सकते।

Live: सरकार की तरफ से बुलावे के बाद खेल मंत्री से मिलने पहुंचे पहलवान
wrestlers
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Ankit Ojha
Wed, 07 Jun 2023 02:38 PM

ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे को पांच दिन हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 288 बताया जा रहा है। अब तक 100 शवों की पहचान ही नहीं हो सकी है। ऐसे में डॉक्टरों में वॉर्निंग दी है कि अब शवों को रखा नहीं जा सकता। वहीं सीबीआई ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। उधर मानसून की बात करें तो अरब सागर में बन रहे चक्रवाती तूफान की वजह से इस बार मानसून अब तक केरल नहीं पहुंचा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 जून तक मानसून केरल पहुंच जाएगा। लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें...

Wed, 07 Jun 2023 02:38 PM

कई फसलों के एमएसपी में वृद्धि का फैसला

कैबिनेट की बैठक में कई फसलों का एमएसपी बढ़ाने पर लगी मोहर। कपास पर 8.9 फीसदी का इजाफा। सूरजमुखी और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी इजाफा किया गया है।

Wed, 07 Jun 2023 02:01 PM

पंजाब के पूर्व मंत्री के घर विजिलेंस ब्यूरो का छापा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कांग्रेस विधायक विजय इंदर सिंगला के आवास पर छापा मारा। उनपर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। टीम ने उनके घर जाने वाली सड़क तक की नपाई की। 

Wed, 07 Jun 2023 01:57 PM

पटना में अडानी के शॉपिंग मॉल में लगा दी गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति

पटना के शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगाने पर विवाद पैदा हो गया है। पटना में अंबुजा नाम से बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी ने शॉपिंग माल बनाया है। उसी में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति स्थापित की गई है। इस पर एसजीपीसी सहित कई सिख धर्म नेताओं ने  कड़ा एतराज जताया है। सिख धार्मिक नेताओं का कहना है कि उनके धर्म में मूर्ति पूजा वर्जित है फिर किस हैसियत से यह मॉल में गुरु साहिब की मूर्ति स्थापित की गई। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मॉल मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। 

Wed, 07 Jun 2023 12:30 PM

एयर इंडिया के विमान की रूस में इमर्जेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली से अमेरिका के लिए उड़ान भरने वाले एक एयर इंडिया के विमान को रूस के ग्रामीण इलाके में इमर्जेंसी  लैंडिंग करानी पड़ी। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए एयर इंडिया का विमान रवाना हुआ है। 

Wed, 07 Jun 2023 11:43 AM

खेल मंत्री से मिलने पहुंचे पहलवान

सरकार ने पहलवानों को बातचीत के लिए न्योता दिया था। इसके बाद साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया खेल मंत्री से मिलने पहुंचे हैं। उनके साथ किसान नेता राकेश टिकैत भी हैं। 

Wed, 07 Jun 2023 11:02 AM

अरब सागर में भयंकर रूप ले रहा चक्रवात


मौसम विभाग ने अरब सागर में बन रहे चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील होने वाला है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा। बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा या है कि इस तूफान की वजह से तटीय इलाकों में मौसम काफी बिगड़ सकता है। हवा की गति 134 से 160 किलोमीटर के बीच में रह सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर में ना जाने की हिदायत दी है। 

Wed, 07 Jun 2023 09:38 AM

सरकार ने पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया

गृग मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ दिन बाद सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार आधी रात के बाद ट्वीट किया सरकार, '' पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छुक है।''

Wed, 07 Jun 2023 09:37 AM

महाराष्ट्र के अहमद नगर में हिंसा

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में प्रदर्शन के बाद अज्ञात लोगों की ओर से कथित तौर पर किए गए पथराव में दो लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मंगलवार शाम को संगमनेर कस्बे के बाहरी इलाके में पथराव की यह घटना हुई। अधिकारी के मुताबिक, पथराव से तनाव फैलने के कारण इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Wed, 07 Jun 2023 09:11 AM

सरकार ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को फिर बातचीत के लिए बुलाया: अनुराग ठाकुर

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ दिन बाद सरकार ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार आधी रात के बाद ट्वीट किया सरकार, 'पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छुक है।' उन्होंने कहा, 'मैंने बातचीत के लिए पहलवानों को एक बार फिर आमंत्रित किया है।'

Wed, 07 Jun 2023 08:13 AM

फिर चलेगी कोरोमंडल एक्सप्रेस

भीषण हादसे के बाद एक बार फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस चलने को तैयार है। बताया गया है कि बुधवार से यह ट्रेन फिर से अपने समय से चलेगी। 

Wed, 07 Jun 2023 07:53 AM

मानसून में देरी कराएगा तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) नेकहा कि दक्षिणपूर्वअरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार शाम चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में तब्दील हो गया। बिपरजॉय नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया है। आगे पढ़ें

Wed, 07 Jun 2023 07:06 AM

सूरीनाम से सर्बिया के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के सूरीनाम दौरे पर थीं। अब वह सर्बिया के लिए रवाना हो गई हैं। उनका यह दौरा 9 जून तक चलेगा। 

Wed, 07 Jun 2023 06:27 AM

रेल हादसे के पीड़ितों को बांट दिए 2 हजार के नोट

ओडिशा के बालासोर मेंहुए ट्रेन हादसे में 288 लोग मारेगए और सैकड़ों घायल हो गए। इनमें से कई पश्चिम बंगाल सेभी थे। यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन लोगों के परिजनों की मदद का आश्वासन दिया है। अब सामनेआया है कि टीएसमी ने हादसे के पीड़ितों के परिजनों की मदद के लिए 2000 रुपए के नोट का इस्तेमाल किया है। आगे पढ़ें

Wed, 07 Jun 2023 06:26 AM

बृजभूषण के घर पहुंची पुलिस, 125 से ज्यादा सेपूछताछ

दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस बृजभूषण के घर पहुंची और 125 सेज्यादा लोगों से पूछताछ की। पढ़ें पूरी खबर

Wed, 07 Jun 2023 06:23 AM

अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान


मौसम विभाग के मुताबिक ईस्ट-सेंट्रल अरब सागर पर चक्रवाती तूफान बना हुआ है जो कि अगले 24 घंटे में भयंकर रूप ले सकता है। 

Wed, 07 Jun 2023 06:21 AM

पहलवानों से बातचीत की कोशिश

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने पहलवानों से बात करने के लिए उन्हें बुलाया था। एक बार फिर से पहलवानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है।