67 वर्षीय दुकानदार हॉस्टल में घुसा, एमबीए छात्रा का किया रेप; बगल में है किराना स्टोर
ओडिशा पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में कितनी बड़ी लापरवाही हुई, जिससे बाहरी व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर सका। हॉस्टल मैनजमेंट और सुरक्षा गार्डों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 67 वर्षीय दीपक प्रधान नामक व्यक्ति ने गंगापाड़ा इलाके में स्थित महिला छात्रावास में घुसकर एमबीए छात्रा के साथ बलात्कार किया। आरोपी उसी हॉस्टल के बगल में किराना दुकान चलाता है। पीड़िता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने इंफो वैली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। हॉस्टल महिला छात्राओं के लिए सुरक्षित माना जाता था, लेकिन आरोपी बाहर का व्यक्ति होने के बावजूद अंदर घुसने में सफल रहा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में कितनी बड़ी लापरवाही हुई, जिससे बाहरी व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर सका। हॉस्टल मैनजमेंट और सुरक्षा गार्डों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। दीपक प्रधान लंबे समय से इलाके में दुकान चलाता रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और छात्राओं के बीच उसकी आवाजाही सामान्य थी।
आरोपी से गहन पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के समय हॉस्टल में अन्य छात्राएं भी मौजूद थीं, लेकिन किसी को तुरंत संदेह नहीं हुआ। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद पुलिस से संपर्क किया, जिससे आरोपी को फरार होने का मौका नहीं मिला। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से बहस छेड़ गया है। विशेषकर छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग जोर पकड़ रही है।
ओडिशा सरकार और पुलिस विभाग इस मामले में जल्द रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी में है। यह घटना दिल्ली में हाल ही में हुई आईआरएस अधिकारी की बेटी के बलात्कार और हत्या की घटना के कुछ दिनों बाद आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। दोनों मामलों में आरोपी व्यक्ति पीड़िता के करीबी या परिचित दायरे से जुड़ा था। भुवनेश्वर पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ें

