कांग्रेस में नेहा बोरा को मिली तवज्जो तो भड़क गई NSUI, वॉट्सऐप ग्रुप का नाम बदल लिखा- We The Chhotu

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NSUI समेत अन्य संगठन के युवाओं को राहुल गांधी ने चाय पर बुलाया था। यहीं पर नेहा बोरा का मामला भी उठा लेकिन उस पर हल नहीं लिकला। सूत्रों के हवाले से बताया है कि राहुल गांधी द्वारा शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने ग्रुप का नाम बदल दिया।

NSUI Angry after Neha Bora received attention in Congress Changed WhatsApp Group Name to We The Chhotu
कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान नेहा बोरा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से चल रहे प्रदर्शनों में लेफ्ट संगठन आईसा की छात्रनेता नेहा बोरा काफी सुर्खियों में हैं। न सिर्फ वह हर प्रदर्शन में हिस्सा लेती हैं, बल्कि कांग्रेस में भी उन्हें काफी तवज्जो मिल रही है। इससे कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI में ही नाराजगी फैल गई है। यहां तक कि राहुल गांधी से इस बारे में बात करने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो एनएसयूआई के ऑफिशियल ग्रुप का नाम ही एक कार्यकर्ता ने बदल दिया। नाम बदलकर We The Chhotu कर दिया गया।

एनएसयूआई समेत अन्य संगठन के युवाओं को राहुल गांधी ने चाय पर बुलाया था। यहीं पर नेहा बोरा का मामला भी उठा लेकिन उस पर हल नहीं लिकला। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि राहुल गांधी द्वारा शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने ग्रुप का नाम बदल दिया। दरअसल, 12 अक्टूबर को कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।

कांग्रेस के प्रदर्शन में नेहा बोरा सबसे आगे चलीं

सुप्रीम कोर्ट तक गए मार्च में आईसा की छात्रनेता नेहा बोरा को राहुल गांधी ने सबसे आगे चलवाया था। नेहा और प्रियंका गांधी मार्च में सबसे आगे चल रही थीं, जबकि राहुल दोनों के थोड़ा सा पीछे थे। इसके अलावा, बस में भी नेहा बोरा को बिठाया गया था। इससे एनएसयूआई में काफी विरोध होने लगा। बाद में सुप्रीम कोर्ट के पास में एक ट्रक, जिसमें राहुल समेत बड़े नेता ही खड़े थे, वहां भी नेहा बोरा को जगह दी। इस पूरे मार्च में एनएसयूआई के विनोद जाखड़ भी शामिल थे, लेकिन न तो वे ट्रक पर दिखे और न ही नेहा बोरा की तरह उन्हें सुर्खियां मिल सकीं। आईसा लेफ्ट संगठन का स्टूडेंट विंग है, जबकि एनएसयूआई कांग्रेस का स्टूडेंट विंग है। इसके बाद, विपक्षी नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नेहा बोरा को मीडिया के सामने बोलने का मौका मिला था।

मेहनत कर रही थी एनसयूआई, जगह मिली नेहा को

सूत्रों के अनुसार, एनएसयूआई के नेताओं को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई कि जब वे भी प्रोटेस्ट में इतनी मेहनत कर रहे थे, तब उस जगह पार्टी के बजाए लेफ्ट की नेहा बोरा को तवज्जो दी गई। कांग्रेस और लेफ्ट भले ही केरल जैसे राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ हों, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर बने इंडिया गठबंधन में दोनों दल शामिल हैं। भाजपा को घेरने के समय दोनों दल एक साथ आ जाते हैं। वहीं, विभिन्न यूनिवर्सिटी के चुनावों में भी एनएसयूआई और आईसा एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरते हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस में नेहा बोरा को तवज्जो तो भड़क गई NSUI, वॉट्सऐप ग्रुप का बदला नाम