Hindi NewsIndia Newsnow robert vadra says priyanka gandhi demand from all india after imran masood
इमरान मसूद की मांग के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा बोले- प्रियंका की पूरे देश में डिमांड, मेरे लिए...

इमरान मसूद की मांग के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा बोले- प्रियंका की पूरे देश में डिमांड, मेरे लिए...

संक्षेप:

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश की बात होनी चाहिए। उसके बाद बांग्लादेश के बारे में बात हो। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूरे देश से यह मांग है कि प्रियंका आएं और नेतृत्व करें। मांग तो यह भी हो रही है कि मैं राजनीति में आऊं, लेकिन ऐसी बातें बाद की हैं। पहले यह देखना चाहिए कि देश हित में क्या है।

Dec 23, 2025 03:54 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आज सुबह ही कहा था कि इंदिरा गांधी यदि देश की पीएम बन जाएं तो वह बांग्लादेश जैसे मुल्कों को करारा जवाब दे सकती हैं। उन्होंने दादी इंदिरा गांधी से प्रियंका की तुलना करते हुए यह बात कही थी। इसके अलावा अब प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कहा है कि उनकी पूरे देश में डिमांड है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि देश की बात होनी चाहिए। उसके बाद ही यह देखा जाए कि बांग्लादेश या फिर कहीं और क्या हो रहा है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूरे देश से यह मांग है कि प्रियंका आएं और नेतृत्व करें। मांग तो यह भी हो रही है कि मैं राजनीति में आऊं, लेकिन ऐसी बातें बाद की हैं। पहले यह देखना चाहिए कि देश हित में क्या है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैंने तो हमेशा ही भाईचारे की बात की है। देश भर में अपनी धार्मिक यात्राओं के दौरान मैंने अलग-अलग पंथ के लोगों से बात की। मैंने पाया कि उनका विचार एक जैसा ही है। जब भी लोग परेशानी में होते हैं तो प्रार्थना करते हैं और उनको अपने भगवान से उम्मीद होती है कि वह उनकी समस्याओं को दूर कर देगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक ही प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यकीन तो हिंदू और मुस्लिम के बीच भाईचारे में है। बांटने वाली नीतियों में किसी को नहीं फंसना चाहिए। वास्तव में तो फोकस पलूशन, शिक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में बहुत सी गंभीर समस्याएं हैं। हमें उन पर जोर देना चाहिए। वहीं रॉबर्ट वाड्रा की इस बात को लेकर भाजपा ने तंज भी कस दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा, ‘गांधी वाड्रा फैमिली के जीजाजी रॉबर्ट वाड्रा कहते हैं कि कांग्रेस के लोग चाहते हैं कि वे राजनीति में आएं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका गांधी कांग्रेस का प्रभार संभाल लें। इसके अलावा कार्यकर्ता चाहते हैं कि मैं भी राजनीति का हिस्सा बन जाऊं। इस तरह रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी ने खुलकर राहुल गांधी के प्रति असहमति जाहिर कर दी है।’

बांग्लादेश को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा

इस बीच बांग्लादेश को लेकर सवाल हुआ तो वाड्रा ने कहा कि हमारे देश में मुद्दों की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमारा फोकस अपने देश के मुद्दों पर रहना चाहिए। इसके बाद ही बांग्लादेश या फिर किसी अन्य देश को लेकर बात की जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे बड़ा मसला पलूशन है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम राजधानी में हैं और यह काफी पलूशन है। हमने देखा है कि पलूशन अब लिमिट को पार कर चुका है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।