राशन कार्ड के लिए अब केवल ऑनलाइन आवेदन, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी; टॉप-5

Feb 18, 2026 07:00 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, अब राशन कार्ड के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। दूसरी ओर, पंजाब के तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

राशन कार्ड के लिए अब केवल ऑनलाइन आवेदन, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी; टॉप-5

Top News Today: दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, अब राशन कार्ड के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। दूसरी ओर, पंजाब के तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक शादी समारोह के दौरान दिनदहाड़े हुई, जहां वे डांस कर रहे थे। इधर, दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में घिर गई। यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबो डॉग को अपना इनोवेशन बताकर पेश किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बाद में यूनिवर्सिटी ने माफी मांग ली। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

नहीं बता सकता भारत कब लौटूंगा: विजय माल्या

भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों का सामना कर रहे भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि वे भारत वापसी की कोई निश्चित समयसीमा नहीं बता सकते। वजह यह है कि ब्रिटेन की अदालतों ने उन्हें देश छोड़ने पर कानूनी रोक लगा रखी है। उनके वकील ने बताया कि माल्या का भारतीय पासपोर्ट 2016 में रद्द हो चुका है और इंग्लैंड-वेल्स की अदालतों के आदेश उन्हें ब्रिटेन से बाहर जाने से रोकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में शादी समारोह में सरपंच की गोली मारकर हत्या

पंजाब के तरनतारन जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात फतेहाबाद इलाके के एक फार्म हाउस में हुई, जहां सरपंच एक शादी समारोह में शामिल थे और डांस कर रहे थे। चार हमलावरों ने अचानक उन पर और उनके चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद शादी में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर...

रमजान पर अल-अक्सा मस्जिद को लेकर इजरायल का फैसला

इजरायल की बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने रमजान के दौरान जुमे की नमाज के लिए 10 हजार फिलिस्तीनी मुसलमानों को अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश की अनुमति दी है। यह मस्जिद पूर्वी यरूशलेम में स्थित है और मुसलमानों के लिए तीसरा सबसे पवित्र स्थल मानी जाती है, जबकि यहूदी इसे टेंपल माउंट के रूप में दावा करते हैं। मिडिल ईस्ट में बुधवार से रमजान शुरू हुआ है। हालांकि, इजरायल ने इस अनुमति के साथ कुछ शर्तें भी लगा दी हैं, जिससे यह फैसला महत्वपूर्ण लेकिन सशर्त माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

फजीहत के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी

दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में घिर गई, जब उसकी प्रोफेसर नेहा सिंह ने चीनी कंपनी का रोबोडॉग यूनिवर्सिटी का अपना बताया। इससे भारत और चीन दोनों में यूनिवर्सिटी की काफी किरकिरी हुई। बाद में सोशल मीडिया पर खुलासा हुआ कि रोबोडॉग चीनी कंपनी से खरीदा गया था। यूनिवर्सिटी ने माफी मांगते हुए कहा कि कन्फ्यूजन हुआ और प्रोफेसर कैमरे के जोश में गलत बयान दे बैठीं। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में राशन कार्ड के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

दिल्ली में राशन कार्ड बनाने के लिए अब केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में परिवार के हर सदस्य का आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी आवेदनों की सख्त जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर घर जाकर सत्यापन भी कर सकते हैं, जहां वे जरूरी सवाल पूछेंगे। विभाग ने सभी जोनल आयुक्तों को इस प्रक्रिया के लिए एसओपी जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;