मुगल काल में बनाया गया जंतर-मंतर, कैसे बन गया था लोकतंत्र की आवाज; पूरी कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
share

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मांग रही है। वहीं  सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए धरना स्थल की लिस्ट से जंतर-मंतर का नाम हटा दिया है। 

Jantar Mantar
अब जंतर-मंतर पर नहीं होगा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मांग रही है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए धरना स्थल की लिस्ट से जंतर-मंतर का नाम हटा दिया है। अब केवल बुराड़ी मैदान, सीबीडी ग्राउंड और रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया जा सकता है। जंतर-मंतर एक ऐतिहासिक स्थल है लेकिन पिछले कई सालों से यह लोकतंत्र की आवाज बना हुआ है। देशभर में समस्या चाहे किसानों की हो, खिलाड़ियों की या फिर सरकारी कर्मचारियों की। वे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से धरना देते थे। हालांकि अब जंतर-मंतर पर इस तरह के प्रदर्शन दिखाई नहीं देंगे।

कहां है जंतर-मंतर

जंतर-मंतर नई दिल्ली के लुटियन्स इलाके में है। कनॉट प्लेस से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर है। जंतर-मंतर से संसद भवन भी 500 मीटर की ही दूरी पर है। ऐसे में यह स्थल संवेदनशील इलाके में है और इसलिए यहां सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रहती है। जंतर-मंतर कभी भारत की वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक हुआ करता था। इसका इस्तेमाल खोल विज्ञान के लिए होता था।

जंतर-मंतर का निर्माण किसने करवाया

1724 में जंतर मंतर का निर्मआण जयपुर के महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने करवाया था। उस समय दिल्ली पर मुगल बादशाह मुहम्मद शाह का शासन हुआ करता था। यह एक वेधशाला थी जो कि वास्तुकला, विज्ञान और गणित का एक शानदार नमूना है। इसमें जंतर का अर्थ है यंत्र और मंतर का अर्थ मंत्र है। यानी जंतर-मंतर संस्कृति से लेकर विज्ञान तक जोड़ता है।

जंतर-मंतर बनवाने के पीछे ग्रहों की चाल को समझना और भविष्यवाणी करना था। महाराजा जयसिंह को इस विषय में बहुत रुचि थी। हालांकि वह छोटे उपकरणों से संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में उन्होंने बड़ा खगोलीय यंत्र बनवाया। जंतर-मंतर में एक पत्थऱ की सूर्यघड़ी भी है। इसके अलावा 13 अन्य यंत्र भी हैं। इस तरह के वेधशाला उज्जैन, मथुरा, जयपुर और वाराणसी में भी है। जंतर-मंतर पर धूपघड़ी है जिसकी ऊंचाी 70 फीट है। यह 114 फीट लंबी और 10 फीट चौड़ी है। इससे सेकंड तक की गणना की जा सकती है। इसके अलावा यहां एक यंत्र है जो कि सबसे लंबे और छोटे दिन की गणना करता है।

1993 के बाद से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होने लगे। वहीं पिछले कुछ सालों में जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। 2011में अन्ना हजारे का लोकपाल आंदोलन भी यहीं से शुरू हुआ था। हालांकि जगह छोटी होने की वजह से फिर इसे रामलीला मैदान शिफ्ट किया गया। जंतर-मंतर भारत की एक ऐतिहासिक विरासत है। हालांकि अब यहां प्रदर्शन की आवाजें नहीं गूंजेंगी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुगल काल में बनाया गया जंतर-मंतर, कैसे बन गया था लोकतंत्र की आवाज; पूरी कहानी