Hindi NewsIndia Newsnow bangladesh feeling like east pakistan says expert sushant sareen
खुद को फिर ईस्ट पाकिस्तान मान रहा बांग्लादेश, कभी भी पहुंच सकते हैं सैनिक: एक्सपर्ट

खुद को फिर ईस्ट पाकिस्तान मान रहा बांग्लादेश, कभी भी पहुंच सकते हैं सैनिक: एक्सपर्ट

संक्षेप:

सुशांत सरीन ने कहा कि 1971 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच डिफेंस डील हो रही है। पाकिस्तानी सत्ता से जुड़े लोग बांग्लादेश के सरकारी दफ्तरों में बैठे हैं और उन्हें आदेश दे रहे हैं कि क्या किया जाए। हालात ऐसे हैं कि कभी भी पाकिस्तानी सैनिक भी बांग्लादेश पहुंच सकते हैं।

Dec 24, 2025 10:00 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश खुद को ईस्ट पाकिस्तान के तौर पर देख रहा है और इस्लामिक मुल्क से जुड़ी अपनी पुरानी जड़ों को तलाश रहा है। विदेश नीति और विशेषकर दक्षिण एशिया मामलों के जानकार सुशांत सरीन ने यह बात कही है। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश फिलहाल अपनी पाकिस्तानी जड़ों को फिर से तलाश रहा है। वहां पर कोई वैध सत्ता नहीं है, जिसके पास पावर है, वह पाकिस्तान की जेब में है। फिलहाल बांग्लादेश की सत्ता में बैठे लोग खुद को ईस्ट पाकिस्तान मानकर चल रहे हैं, उस दौर की जड़ों को तलाश रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान की ओर से आदेश दिए जा रहे हैं कि बांग्लादेश को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि 1971 के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच डिफेंस डील हो रही है। पाकिस्तानी सत्ता से जुड़े लोग बांग्लादेश के सरकारी दफ्तरों में बैठे हैं और उन्हें आदेश दे रहे हैं कि क्या किया जाए। हालात ऐसे हैं कि कभी भी पाकिस्तानी सैनिक भी बांग्लादेश पहुंच सकते हैं। डिफेंस डील के तहत ऐसा हो सकता है और पाकिस्तान चाहता है कि बांग्लादेश को भारत के खिलाफ खड़ा कर दिया जाए। भारत को बांग्लादेश को लेकर अपनी नीति पर फिर से विचार करना होगा।

सुशांत सरीन ने कहा कि बांग्लादेश के बारे में भारत जो भी कदम उठाता है, उसके मायने हैं और रणनीतिक महत्व होता है। लेकिन मैं कई बार सोचता हूं कि भारत जिस तरह से शांत है, वह रणनीतिक सावधानी है या फिर पैरालाइसिस है। हमें कुछ चीजें करने की जरूरत है, जो भारत के लिए भविष्य में एक सीख बनें। इसके अलावा भारत के पड़ोसी देशों और दुनिया भर को भी एक संदेश जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह सामान्य नहीं है। भीषण हिंसा होती है और हिंदू समुदाय के एक युवक को टांगकर जला दिया जाता है। ये ऐसी चीजें हैं, जो बता रही हैं कि बांग्लादेश की क्या स्थिति है और वहां क्या हो सकता है।

BANGLADESH NEWS

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कभी भी हो सकती है डिफेंस डील

बता दें कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तेजी से मजबूत हो रहे हैं। बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद यूनुस के दौर में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी लगातार दौरे कर रहे हैं। इसके अलावा डिफेंस डील भी की जा रही है। पहली बार पाकिस्तानी जहाज बांग्लादेश के बंदरगाहों पर पहुंचे हैं। ऐसी स्थिति भारत के लिए चिंताजनक है और अलर्ट करने वाली है। यहां तक कि 1971 की जंग को लेकर भी पहली बार बांग्लादेश ने सवाल उठाए हैं और कहा कि हमारी मदद के चलते ही पाकिस्तान पर भारत ने जीत हासिल की थी।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।