क्या राहुल और सोनिया गांधी भी वोट चोरी से बने हैं सांसद? बीजेपी ने कांग्रेस से पूछे 10 सवाल
चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च से पहले बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला किया है और 10 सवाल पूछे हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा की बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं गणेश जी कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार विपक्ष एक बार फिर प्रदर्शन करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद शामिल हो सकते हैं। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विपक्षी पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। वहीं इस मार्च से पहले बीजेपी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं बल्कि गणेश जी कर रहे हैं।
पात्रा ने कहा, देश में एक अराजक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दिनों से एसआईआर को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लेकर दाखिल की गई याचिका पर अहम टिप्पणी की है। याचिका में मुख्य मांग थी की मुख्य चुनाव आयुक्त को हटा दिया जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार कर दिया। दूसरा मामला फॉर्म 6 में परिवर्तन का है। राहुल गांधी ने कहा था कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी की मदद करने के लिए फॉर्म 6 में बिना जरूरी प्रक्रिया के ही बदलाव कर दिया।
संबित पात्रा ने कहा- चुनवा आयोग ने जब अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो सीईसी के साथ दोनों चुनाव आयुक्त मौजूद थे। वहीं चुनाव आयोग ने बताया था कि उन्होंने जो भी परिवर्तन किया उसकी मंजूरी उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी थी। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी सरासर झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी की मदद कर रही है। जबकि ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 2025 में हुई। उससे पहले कई राज्यों और लोकसभा के चुनवा हो चुके थे। यह कैसे कहा जा सकता है कि ज्ञानेश जी की वजह से हम लोकसभा के चुनाव जीते है।
बीजेपी ने कांग्रेस से पूछे 10 सवाल
1- क्या दो करोड़ मृतकों का नाम ना हटाया जाता?
2 क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी वोट चोरी से सांसद बने?
3 क्या कर्नाटक, हिमाचल और तमिलनाडु की सरकार वोट चोरी से बनी है?
4- क्या 12 एसआईआर के बाद कांग्रेस की अवैध सरकार थी?
5- 6.58 लाख के बीएलए की कंप्लेन क्यों नहीं हो रही है, इनके बीएलए क्या कर रहे हैं?
6 1993 तक सीईसी का चयन एक ही व्यक्त करता था, केवल प्रधान मंत्री
7 विपक्ष जीते तो निर्वाचन आयोग ठीक, हार जाए तो निर्वाचन आयोग हाय-हाय, क्या चुनाव का विरोध करके कांग्रेस संविधान में अराजकता नहीं फैला रही है?
9 सही तरीके से राहुल गांधी जी ह्रदय पर हाथ रखकर जवाब दें कि क्या यह आपेक रीलॉन्चिंग का प्रयास नहीं है क्या?
10 - राजीव गांधी ईवीएम लाए तो उनके खिलाफ नारे लगेंगे या नहीं?

