बकरीद पर गाय और बछड़े की नहीं हो सकेगी कुर्बानी, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
Follow us on Google News
share

मद्रास हाई कोर्ट ने बकरीद पर राज्य में गाय और बछड़े की कुर्बानी पर रोक लगा दी है। यह फैसला न सिर्फ बकरीद, बल्कि अन्य दिनों पर भी लागू रहेगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आप अपनी मर्जी की किसी भी जगह पर जानवरों को नहीं काट सकते।

बकरीद पर गाय और बछड़े की नहीं हो सकेगी कुर्बानी, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

बकरीद से ठीक पहले कुर्बानी पर मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तमिलनाडु में गाय और बछड़े की हत्या पर प्रभावी रूप से रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य की विजय सरकार को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करे कि बकरीद की पूर्व संध्या पर या किसी भी अन्य दिन किसी भी गाय या बछड़े की हत्या न की जाए। कोर्ट ने दो टूक कहा है कि बकरीद के लिए गाय की कुर्बानी जरूरी नहीं है।

हाई कोर्ट में याचिका दायर कर गाय और बछड़े की हत्या/कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस पर हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ''हम इस रिट याचिका को स्वीकार करते हैं और तमिलनाडु राज्य को यह निर्देश देते हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि बकरीद की पूर्व संध्या पर या किसी अन्य दिन किसी भी गाय या बछड़े की हत्या न हो। अधिकारियों, विशेष रूप से सरकार के मुख्य सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) का यह दायित्व है कि वे संबंधित सभी अधिकारियों को उचित निर्देश जारी करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस आदेश का कोई उल्लंघन न हो।''

बार एंड बेंच के अनुसार, जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और वी लक्ष्मीनारायणन की बेंच ने कहा कि जानवरों को अपनी मर्जी की किसी भी जगह पर काटने की अनुमति नहीं दी जा सकती, बल्कि उन्हें सिर्फ बूचड़खाने में या अधिकारियों द्वारा खास तौर पर तय की गई जगह पर ही काटा जाना चाहिए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, “आप अपनी मर्जी की किसी भी जगह पर जानवरों को नहीं काट सकते।”

इंदु मक्कल काची के राज्य महासचिव सूर्य याचिकाकर्ता थे। उनकी याचिका पर अधिकारियों ने भी हलफनामा दायर किया, जिस पर हाई कोर्ट ने विस्तार से विचार किया। अधिकारियों ने माना था कि पब्लिक प्लेस से हटकर गायों की हत्या करने के लिए अस्थायी शेड बनाए गए हैं। इससे यातायात को कोई बाधा नहीं पैदा हो रही और बाकी समुदाय की भी धार्मिक भावनाओं को भी चोट नहीं पहुंच रही।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।