Hindi NewsIndia NewsNo RAC minimum fare for sleeper class is for a distance of 200 km Amrit Bharat rail ticket new rules
अब RAC टिकट नहीं, स्लीपर के लिए कम से कम 200 KM का किराया; रेलवे ने बदले कई नियम

अब RAC टिकट नहीं, स्लीपर के लिए कम से कम 200 KM का किराया; रेलवे ने बदले कई नियम

संक्षेप:

नए नियम के मुताबिक, स्लीपर क्लास के लिए कम से कम 200 किमी का किराया देना होगा, जो कि 149 रुपये होता है। वहीं सेकेंड क्लास के लिए 50 किमी यानी 36 रुपये न्यूनतम किराया रखा गया है।

Jan 18, 2026 05:49 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Amrit Bharat Express train new fare rules: भारतीय रेलवे ने जनवरी 2026 से अमृत भारत II एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन नई ट्रेनों का किराया ढांचा और बुकिंग नियम पिछली अमृत भारत ट्रेनों से थोड़े अलग होंगे। नए नियम के तहत बेसिक किराया नहीं बदला गया है, लेकिन न्यूनतम दूरी के नियम तय किए गए हैं। नए नियम के मुताबिक, स्लीपर क्लास के लिए कम से कम 200 किमी का किराया देना होगा, जो कि 149 रुपये होता है। वहीं सेकेंड क्लास के लिए 50 किमी यानी 36 रुपये न्यूनतम किराया रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा, रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट सरचार्ज अलग से लागू होंगे। यदि आप 100 किमी की यात्रा करते हैं, तो भी आपको स्लीपर क्लास के लिए 200 किमी का न्यूनतम किराया देना होगा।

RAC का प्रावधान खत्म

अमृत भारत II एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब इस ट्रेन में RAC टिकट नहीं होंगे। एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के दिन से ही सभी बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। अनारक्षित द्वितीय श्रेणी के लिए पुराने नियम ही लागू रहेंगे।

अब केवल तीन कोटा

स्लीपर क्लास में अब केवल तीन श्रेणियों के लिए कोटा उपलब्ध होगा। महिला, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक कोटा। इनके अलावा अन्य कोई कोटा इस ट्रेन में लागू नहीं होगा। रेलवे बोर्ड ने वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों के लिए लोवर बर्थ की सुविधा दी है।

ये भी पढ़ें:अगले साल तक 350 की रफ्तार से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 4.0 की तैयारी में रेलवे
ये भी पढ़ें:देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, डिटेल

60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को सिस्टम स्वचालित रूप से लोअर बर्थ आवंटित करने का प्रयास करेगा। उपलब्धता के आधार पर आवंटित किया जाएगा। यदि आप ऐसे बच्चे के साथ यात्रा कर रहे हैं जिसका अलग से बर्थ नहीं लिया गया है, तो सिस्टम आपको लोअर बर्थ देने को प्राथमिकता देगा।

रिफंड और डिजिटल भुगतान

कैंसिल किए गए टिकटों का रिफंड 24 घंटे के भीतर शुरू करने के उद्देश्य से रेलवे ने नई नीति अपनाई है। आरक्षित टिकटों के लिए भुगतान केवल डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार किया जाना चाहिए। काउंटर टिकट खरीदते समय भी डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि डिजिटल भुगतान संभव नहीं है, तो सामान्य नियमों के तहत रिफंड दिया जाएगा।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।