Hindi NewsIndia NewsNitish Kumar became leader of NDA legislative party Prashant Kishor admitted big mistake Read Top News Today
नीतीश कुमार फिर बने NDA विधायक दल के नेता, प्रशांत किशोर ने मानी बड़ी गलती; पढ़ें टॉप 5 न्यूज

नीतीश कुमार फिर बने NDA विधायक दल के नेता, प्रशांत किशोर ने मानी बड़ी गलती; पढ़ें टॉप 5 न्यूज

संक्षेप:

Top News Today: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया। दूसरी तरफ, चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी एक बड़ी गलती मान ली है।

Nov 19, 2025 06:40 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुना गया। दूसरी तरफ, चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपनी एक बड़ी गलती मान ली है। उन्होंने कहा कि इस बार खुद चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया और इसे उनकी सबसे बड़ी भूल माना जा सकता है। इधर, रूस का यूक्रेन पर जोरदार सैन्य अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को हुए रूसी हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई तथा 66 लोग घायल हो गए। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नीतीश कुमार चुने गए NDA विधायक दल के नेता

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी जीत के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। अब नीतीश कुमार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले जदयू विधायक दल ने भी उन्हें अपना नेता चुना था। वहीं BJP ने सम्राट चौधरी को विधायक दल नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना है। पढ़ें पूरी खबर...

प्रशांत किशोर ने स्वीकारी बिहार चुनाव में बड़ी गलती

बिहार चुनाव में अपनी पार्टी जनसुराज को एक भी सीट न मिलने और महज 4% से कम वोट मिलने पर प्रशांत किशोर ने खुलकर अपनी गलती मानी। उन्होंने कहा कि मैंने खुद चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया, यही मेरी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पार्टी को इतने कम वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शायद और ज्यादा मेहनत की जरूरत थी। प्रशांत किशोर ने भरोसा दिलाया कि आगे वे और कड़ी मेहनत करेंगे और आने वाले चुनावों के लिए खुद को तैयार रखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

चिप्स के पैकेट में मिली प्लास्टिक टॉय गन से 4 साल के मासूम की मौत

ओडिशा के कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी ब्लॉक स्थित मुसुमाहापाड़ा गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। चार साल के बिगिल प्रधान को उसके पिता चिप्स का पैकेट लाए थे। पैकेट में चिप्स के साथ एक छोटी प्लास्टिक की टॉय गन फ्री मिली। मंगलवार को जब माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, बच्चा उस खिलौने से खेलते हुए उसे मुंह में डाल लिया। खिलौना गले में फंस गया। परिजनों ने निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन असफल रहे। बच्चे को तुरंत 30 किमी दूर दरिंगबाड़ी CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तानी नेता का चौंकाने वाला कबूलनामा

भारत लंबे समय से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों को सीमा पार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराता रहा है, लेकिन पाकिस्तानी नेता हमेशा इससे इनकार करते आए हैं। अब पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक ने खुलेआम कबूल किया है कि लाल किले से लेकर कश्मीर के जंगलों तक भारत में हुए आतंकी हमले पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों ने ही किए हैं। हक ने यह बयान PoJK विधानसभा में दिया। पढ़ें पूरी खबर...

रूस का यूक्रेन पर फिर जोरदार हमला

मंगलवार देर रात रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए। इन हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए और 66 घायल हो गए। रूस लगातार यूक्रेन के बिजली और परिवहन ढांचे को निशाना बना रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में इमरजेंसी ब्लैकआउट करना पड़ा। ल्विव, खार्किव, इवानो-फ्रांकिव्स्क के अलावा पश्चिमी शहर टेरनोपिल में सबसे ज्यादा नागरिक हताहत हुए। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।