अब मैं हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूं, नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मैं अभी बहुत नई-नई तकनीक रोपवे, केबल कार आदि लेकर आया हूं। अब हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूं। पानी में उतरने वाला हवाई जहाज लेकर आया था, जो समुद्र में उतरा था।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही उड़ने वाली बस लेकर आएंगे। गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए कहा कि वह कई नई तकनीक लेकर आए हैं, जिसमें पानी में उतरने वाला जहाज भी शामिल है। अब वह भविष्य में हवा में उड़ने वाली बस लेकर आएंगे। उन्होंने इसके जरिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने में लगने वाले समय में कमी आने की बात भी कही।

नितिन गडकरी ने कहा, ''मैं अभी बहुत नई-नई तकनीक रोपवे, केबल कार आदि लेकर आया हूं। अब हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूं। पानी में उतरने वाला हवाई जहाज लेकर आया था, जो समुद्र में उतरा था। मैं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार करके दूंगा, जिससे एक कोने से दूसरे कोने कब पहुंच जाएंगे पता भी नहीं चलेगा। यह भी शुरुआत करने की कोशिश करूंगा।''

गडकरी ने बताया कि अगले दो सालों में यूपी में पांच लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी की जाएंगी। उन्होंने राज्य के लिए 50,000-60,000 करोड़ रुपये की नई सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की। गडकरी ने 4,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आश्वस्त करता हूं कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जिन 50,000-60,000 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं पर चर्चा हुई, उन्हें मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा अगले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।'' उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर आर्थिक विकास की आधारशिला है और बिजली, परिवहन निवेश आकर्षित करने तथा व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने के प्रमुख स्तंभ हैं।

'जहां अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर होता है, वहां...'

गडकरी ने कहा, ''जहां अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर होता है, वहां व्यापार, कारोबार और उद्योग फलते-फूलते हैं। पूंजी निवेश बढ़ता है, रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और गरीबी, भूख तथा बेरोजगारी में कमी आती है।'' उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश का विकास अपेक्षित गति से नहीं हो रहा था, लेकिन उसके बाद इसमें तेजी आई है। गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहने के दौरान अपने कार्यालय में प्रदर्शित अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, ''अमेरिका की सड़कें अच्छी इसलिए नहीं हैं कि अमेरिका समृद्ध है, बल्कि अमेरिका समृद्ध इसलिए है क्योंकि वहां की सड़कें अच्छी हैं।''

गडकरी ने यूपी को बताया 'भारत का हृदय'

उत्तर प्रदेश को 'भारत का हृदय' बताते हुए गडकरी ने कहा कि देश का विकास राज्य की प्रगति से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ''यदि उत्तर प्रदेश समृद्ध होगा, प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी, निर्यात में वृद्धि होगी और सड़क अवसंरचना मजबूत होगी तो भारत की विकास दर भी तेज होगी।'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यद्यपि मेट्रो परियोजनाएं उनके मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आतीं, फिर भी सरकार रोपवे आधारित प्रणालियों और एलिवेटेड इलेक्ट्रिक बसों सहित विद्युत आधारित जन परिवहन के अन्य विकल्पों पर काम कर रही है। उन्होंने लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग को लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन का बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय दो घंटे से घटकर लगभग 50 मिनट रह जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।