'शिवाजी का अपमान', कॉकरोच प्रदर्शन से पहले नितेश राणे का दीपके पर निशाना, उमर खालिद का जिक्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CJP Protest Mumbai: मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की शुरुआत से पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने अभिजीत दीपके और उनके साथियों के ऊपर छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्रपति की प्रतिमा के साथ कॉकरोचों को दिखाना अपमान है।

abhijit dipke
अभिजीत दीपके सौरव दास पर नितेश राणे ने साधा निशाना

Abhijit dipke: कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मुंबई में होने वाले प्रदर्शन से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। फडणवीस सरकार में फायरब्रांड मंत्री नीतेश राणे ने CJP नेताओं के ऊपर छत्रपति शिवाजी के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने अभिजीत दीपके और सौरव दास समेत अन्य नेताओं से माफी की मांग करते हुए कहा कि उनके किसी से व्यक्तिगत मतभेद नहीं है लेकिन इन लोगों द्वारा उमर खालिद जैसे राष्ट्र विरोधी ताकतों को जो समर्थन दिया गया है। उससे उन्हें आपत्ति है।

महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए नितेश राणे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्ताव पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "अभिजीत दीपके और सौरव दास का विषय नहीं है। हमको ऐतराज उमर खालिद से है। ऐसे लोगों से है जिनको हमारे देश का नाम बदनाम करना है। लोकतंत्र के ऊपर सवालिया निशान लगाना है।" राणे ने दावा किया कि जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान 'सर तन से जुदा' वाले नारे लगाए गए। इसके साथ ही। हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी आपत्तिजनक बयान दिए गए।

शिवाजी महाराज का अपमान किया, माफी मांगे अभिजीत दीपके- नितेश राणे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कॉकरोच जनता पार्टी के ऊपर छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीजेपी ने छत्रपति की प्रतिमा के नीचे मावलों की जगह कॉकरोचों को दिखाया है। शिवाजी और महाराष्ट्र का अपमान है। उन्होंने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के नीचे मावलों की जगह कॉकरोचों को दिखाना शिवाजी और महाराष्ट्र का अपमान है। कोई भी देशभक्त इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगा।" उन्होंने कहा कि इस बात के लिए अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों को माफी मांगना चाहिए।

छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर जिसे लेकर भाजपा ने बोला हमला-

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा

बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई में अपने प्रदर्शन के प्रचार के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के नीचे कॉकरोच मार्च करते हुए नजर आ रहे थे। महाराष्ट्र मंत्री इसी तस्वीर की बात कर रहे थे।

देश में लोकतंत्र नहीं होता, तो जंतर-मंतर प्रदर्शन संभव नहीं होता- नितेश राणे

महाराष्ट्र सरकार मंत्री नितेश राणे ने उन लोगों को भी आड़े हाथों लिया, जो आए दिन देश के लोकतंत्र के नाम पर प्रदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पिछले 12 सालों से खुलकर बोलने को लेकर डर होने का दावा करते हैं। अगर लोकतंत्र नहीं होता, तो क्या जंतर-मंतर हो पाया? भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक देश के रूप में मान्यता प्राप्त बताते हुए राणे ने पूछा कि क्या चीन और पाकिस्तान में ऐसा प्रदर्शन संभव है?

कॉकरोच जनता पार्टी के मुंबई में होने वाले प्रदर्शन पर अपनी राय देते हुए नितेश राणे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी प्रदर्शन करने से नहीं रोका जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बयानबाजी की गई और छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया गया, तो यह एक अलग मुद्दा होगा।

कॉकरोच जनता पार्टी का मुंबई आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शिवाजी मैदान 2 अक्तूबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की तरफ से कहा गया कि वह इस आंदोलन को तब तक जारी रखेंगे, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। सरकार की तरफ से अनुमति की बात सामने आए पर उन्होंने कहा कि लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने के पहले अनुमति नहीं ली गई तो फिर सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति मांगने की उम्मीद क्यों कर रही है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'शिवाजी का अपमान', कॉकरोच प्रदर्शन से पहले नितेश राणे का अभिजीत दीपके पर निशाना