पूर्व केंद्रीय मंत्री की नातिन स्वीडन में बनीं सांसद, जानें कौन हैं महाराष्ट्र की नीला विखे पाटिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Nila Vikhe Patil: भारतीय मूल की नीला विखे पाटिल को स्वीडन की संसद के लिए चुना गया है। वह स्टॉकहोम से चुनकर सांसद बनी हैं। नीला महाराष्ट्र के राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा बालासाहेब विखे पाटिल वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

NILA VIKHE PATIL
नीला विखे पाटिल: पूर्व केंद्रीय मंत्री की नातिन स्वीडन में बनीं सांसद

महाराष्ट्र के विखे परिवार से संबंध रखने वाली नीला विखे पाटिल स्वीडन की संसद के लिए चुनी गई हैं। भारतीय मूल की नीला पाटिल को स्वीडन की ग्रीन पार्टी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने इसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर स्टॉकहोम शहर से चुनाव लड़ा और संसद (रिक्सडैग) पहुंचीं। इस ऐतिहासिक मौके पर नीला ने भारत में अपनी राजनीतिक जड़ों को भी याद किया। उन्होंने अपने दादा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाला साहेब विखे पाटिल को याद किया और कहा कि वह उन्हें 15 साल की उम्र में पूरा केंद्रीय बजट पढ़वाते थे।

पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं अपने दादजी को गर्व महसूस करा पाऊंगी। वह मुझे 15 साल की उम्र में पूरा केंद्रीय बजट पढ़वाते थे।" बता दें, वर्तमान में नीला के चाचा राधा कृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।

कौन हैं नीला विखे पाटिल?

नीला विखे पाटिल पूर्व केंद्रीय मंत्री बाला साहेब विखे पाटिल बेटे अशोक की बेटी हैं। उनका जन्म स्वीडन में ही हुआ था। हालांकि, इसके बाद उनके जीवन के शुरुआती दिन महाराष्ट्र अहमदनगर में ही बीते।

बाद में वह परिवार के साथ फिर से स्वीडन चली गईं। स्वीडन के गोथेनबर्ग स्कूल ऑफ बिजनेस से अर्थशास्त्र और कानून से स्नातक के बाद उन्होंने एमबीए किया। उन्होंने मैड्रिड में यूनिवर्सिटी डी कॉम्प्लुटेंस से भी एमबीए किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद नीला ने धीरे-धीरे स्वीडन राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई। चुनाव लड़ने से पहले वह स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए सलाहकार का काम भी किया है।

मुझे अब भी भारत से प्यार- नीला विखे पाटिल

स्वीडन की सांसद बनी नीला विखे पाटिल ने कहा कि वह अब भी अपनी भारतीय जड़ों को नहीं भूली हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वीडन में रहने और काम करने के बाद भी वह भारत से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, "मुझे भारत से बहुत प्यार है। मैं बहुत जुड़ाव महसूस करती हूं। मेरे कई करीबी दोस्त भारतीय हैं।"

बता दें, विखे परिवार महाराष्ट्र का एक जाना पहचाना नाम रहा है। यह लंबे समय से शिक्षा और राजनीति से जुड़ा रहा है। नीला के परदादा विट्ठलराव विखे पाटिल ने एशिया की पहली सरकारी चीनी मिल की स्थापना की थी। उनके दादाजी केंद्रीय मंत्री रहे। नीला के पिता एक जाने-पहचाने शिक्षाविद हैं। वहीं वर्तमान में उनके चाचा राधाकृष्ण विखे पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनीला विखे पाटिल: पूर्व केंद्रीय मंत्री की नातिन स्वीडन में बनीं सांसद