Atul Subhash: जैसा अतुल सुभाष ने कहा था वैसा ही हो रहा है, निकिता सिंघानिया को लेकर क्या बोले वकील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • Atul Subhash: अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने कहा था कि परिवार अतुल के बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अगर कोर्ट अतुल की पत्नी को जमानत दे देती है, तो वह बच्चे पर हमला कर सकती है और उसकी जान जोखिम में डाल सकती है।

Atul Subhash

Atul Subhash: सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया की जमानत का मामला अदालत में है। जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 4 जनवरी को होनी है। इसी बीच अतुल के वकील ने साफ किया है कि आरोपी पत्नी को यह अनुमति नहीं मिलनी चाहिए कि वह जमानत हासिल करने के लिए बच्चे का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर करे।

बेंगलुरु कोर्ट में 4 जनवरी को निकिता की जमानत के मामले में सुनवाई होनी है। सोमवार को जमानत याचिका सूचीबद्ध की गई थी। अतुल के वकील आकाश जिंदल ने सोमवार को कहा, 'निकिता और उसके परिवार के जमानत आवेदन को आज सूचिबद्ध किया गया था...। अतुल ने अपने सुसाइड वीडियो में इस बात का जिक्र किया था कि न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए बच्चे का इस्तेमाल हथियार के तौर पर नहीं होना चाहिए। और ऐसा ही हो रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'उनके (निकिता) वकील ने आज कहा कि हम पीठ पीछे कस्टडी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह पीठ पीछे नहीं है...। मां और पूरी परिवार गिरफ्तार हो चुका है, तो बच्चे की देखभाल के लिए कोई भी नहीं है...। उन्हें फरारी के दौरान गिरफ्तार किया गया और अगर कोर्ट से जमानत मिल गई, तो वह बच्चे के साथ फिर फरार होने की कोशिश करेंगी।'

जिंदल ने बताया, 'ऐसे में हमने कहा है कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए बच्चे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए...। अगली सुनवाई 4 जनवरी को होगी...।'

अतुल के पिता ने भी लगाए थे आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अतुल के पिता पवन कुमार मोदी ने कहा था कि परिवार अतुल के बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अगर कोर्ट अतुल की पत्नी को जमानत दे देती है, तो वह बच्चे पर हमला कर सकती है और उसकी जान जोखिम में डाल सकती है। उन्होंने कहा, 'अगर वह मेरे बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर कर सकती है, तो वह बच्चे के साथ भी ऐसा कर सकती है।'

उन्होंने कहा, 'मेरा पोता उसके लिए ATM था। वह उसकी देखभाल के नाम पर रुपये लेती थी। हम 40 हजार रुपये की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंची। उसने 80 हजार रुपये के लिए अपील की। इसके बाद भी वह रुपये मांगी रही। ऐसे में हमने बच्चे की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, ताकि वह हमारे साथ सुरक्षित रहे।'

अतुल ने 9 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। साथ ही करीब डेढ़ घंटे लंबा वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गए थे। इसमें उन्होंने पत्नी निकिता, सास निशा सिंघानिया, पत्नी के भाई और एक अन्य रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजैसा अतुल सुभाष ने कहा था वैसा ही हो रहा है, निकिता को लेकर क्या बोले वकील