Hindi NewsIndia NewsNIA takes over probe Illegal Bangladeshi infiltration in India case from Delhi Police
घुसपैठियों की खैर नहीं; NIA ने अवैध बांग्लादेशी मामले की जांच अपने हाथ में ली, होगा बड़ा ऐक्शन

घुसपैठियों की खैर नहीं; NIA ने अवैध बांग्लादेशी मामले की जांच अपने हाथ में ली, होगा बड़ा ऐक्शन

संक्षेप:

अब NIA के नियंत्रण में आने के बाद जांच की गुंजाइश काफी बढ़ गई है। एजेंसी अब पूरे सिंडिकेट को ट्रेस करने, मनी ट्रेल का पीछा करने, फंडिंग चैनलों की जांच करने और अंतरराज्यीय व सीमा पार लिंक्स का पता लगाने पर जोर दे रही है।

Jan 13, 2026 01:39 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया है, जो अब तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पास थी। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस से यह मामला ट्रांसफर कर लिया और जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने मामले में एक नया FIR भी दर्ज किया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, ताकि अवैध प्रवास को ऑपरेट करने वाले नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई हो सके। ये नेटवर्क राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:'हेडगेवार को जेल हुई थी, मगर...', ओवैसी ने आजादी में RSS की भूमिका पर उठाए सवाल

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दौरान 2 एफआईआर दर्ज किए थे, जिसमें इस घुसपैठ के पीछे एक गहरी साजिश होने का दावा किया गया था। दिल्ली पुलिस की जांच में कई अहम पहलुओं पर फोकस किया गया था, जैसे भारत में अवैध तरीके से प्रवेश के रूट, जाली पहचान दस्तावेज तैयार करने वाले सिंडिकेट, घुसपैठियों को ठहरने की व्यवस्था मुहैया कराने वाले लोग और उनके लिए रोजगार दिलाने वाले एजेंट। पुलिस ने इस संगठित गिरोह की पूरी संरचना को उजागर करने और विभिन्न स्तरों पर शामिल प्रमुख ऑपरेटिव्स की पहचान करने की कोशिश की थी।

NIA को कई पहलुओं की करनी होगी जांच

अब एनआईए के नियंत्रण में आने के बाद जांच की गुंजाइश काफी बढ़ गई है। एजेंसी अब पूरे सिंडिकेट को ट्रेस करने, मनी ट्रेल का पीछा करने, फंडिंग चैनलों की जांच करने और अंतरराज्यीय व सीमा पार लिंक्स का पता लगाने पर जोर दे रही है। NIA की यह जांच अवैध घुसपैठ के रैकेट के पीछे छिपी व्यापक साजिश को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कनेक्शन भी हो सकते हैं। गृह मंत्रालय के दबाव में उठाया गया यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि ऐसे नेटवर्क न सिर्फ कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हैं, बल्कि संभावित आतंकी या सुरक्षा संबंधी खतरों को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।