इंस्टाग्राम, फेसबुक पर प्रमोट हो रहा पोर्न? NHRC ने मेटा और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मेटा और 8 राज्यों के डीजीपी को नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी का कहना है कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर धड़ल्ले से अश्लील कॉन्टेंट परोसा जा रहा है। 

META
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील कॉन्टेंट को लेकर एनएचआरसी का नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील और चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज मटीरियल शेयर किए जाने को लेकर सख्त कदम उठाया है। एनएचआरसी ने मेटा के साथ - साथ आठ राज्यों के डीजीपी को भी नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर धड़ल्ले से चाइल्ड अब्यूज वाले पेड कॉन्टेंट शेयर किए जा रहे हैं। यह एक आपराधिक मामला है और इसमें सजा हो सकती है।

कानूनगो ने कहा कि इस तरह के मामलों को लेकर आपराधिक जांच करवाई जानी चाहिए और अगर कॉन्टेंट कानून का उल्लंघन कर रहा है तो मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।एनएचआरसी ने नोटिस जारी करते हुए 8 राज्यों की पुलिस से जांच करने को कहा है ताकि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ऐसे कॉन्टेंट को रोका जा सके। इस मामले में इन्फॉर्मेंशन सेक्रेटरी को भी पार्टी बनाया गया है।

कानूनगो के मुताबिक आयोग ने 50 यूआरएल बताए हैं जो जांच में मदद कर सकते हैं। एनएचआरसी ने कहा है कि अगर यूआरएल उपलब्ध करवाए जाने केबाद भी प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता है तो केंद्र सरकार से संपर्क किया जाएगा। सरकार से मांग की जाएगी कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। बता दें कि हाल में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया की स्क्रूटनी तेज हुई है।

बुधवार को मेटा चीफ मार्क जुकरबर्ग ने भी चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज कॉन्टेंट. डीपफेक और कंपनी की कमियों को लेकर माफी मांगी थी। जुलाई में बीबीसी की पड़ताल में पता चला था कि इंस्टाग्राम पर चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज कॉन्टेंट का प्रमोशन करे वाले ऐड चल रहे हैं। कुछ वीडियो में तो 'रेप' शब्द का इस्तेमाल किया गया था वहीं मेटा का कहना है कि वह बाल यौन शोषण को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है।

अमेरिका में भी मेटा को झटका

इसी मामले को लेकर मेटा को अमेरिका में भी झटका लगा है। कोर्ट के एक फैसले में अदालत ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की मूल कंपनी मेटा को उसके मंचों के कारण युवाओं को होने वाले नुकसान से निपटने के लिए 56.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने का आदेश दिया है। मुकदमे के पहले चरण में अदालत ने मेटा पर 37.5 करोड़ डॉलर का दीवानी जुर्माना लगाया था। अदालत ने माना था कि कंपनी ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया और अपने मंचों पर बच्चों के यौन शोषण के बारे में उपलब्ध जानकारी छिपाई।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंस्टाग्राम पर प्रमोट हो रहा पोर्न? मेटा और 8 राज्यों के DGP को NHRC का नोटिस