
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने के लिए प्रस्तावित गठबंधन में शामिल न होने के रुख पर असंतोष जताया है। ट्रंप ने कहा कि वे इस मुद्दे पर मैक्रों से बात कर चुके हैं और उन्हें 0 से 10 के पैमाने पर 8 अंक देते हैं।

Rajya Sabha Election Live: इस चुनाव ने बिहार की राजनीति में NDA की स्थिति को और मजबूत कर दिया है। नीतीश कुमार और बीजेपी के नेतृत्व में गठबंधन ने सभी वोटों का प्रबंधन बखूबी किया। महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच तालमेल की कमी दिखी।

न्यूयॉर्क से दिल्ली की तरफ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकि खराबी की वजह से आयरलैंड की तरफ मोड़ दिया गया है। अब इसे तकनीकि जांच के लिए आयरलैंड के शहर शैनन में लैंड किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार विमान में करीब 300 लोग सवार हैं।

गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद एम्स में निष्क्रिय इच्छामृत्यु दी जा रही है। एम्स में हरीश राणा को ट्यूब के जरिए पोषण देना बंद कर दिया गया है।
ओडिशा विधानसभा में उलटफेर करते हुए भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में 12 साल में पहली बार राज्यसभा के लिए वोटिंग हुई है, क्योंकि चार सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा ने दो सीटों के साथ-साथ एक फंसी हुई सीट भी निकाल ली है।
राज्यसभा की दो सीटों के लिए 88 विधायकों ने मतदान किया है। इनेलो के दो विधायकों ने मतदान नहीं किया। कांग्रेस ने भी एक भाजपा विधायक अनिल विज की वोट सीक्रेसी लीक होने के आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई और चुनाव अधिकारियों को शिकायत दी है।
भारत ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका से आई रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहाकि भारत के पक्षपाती चित्रण को अस्वीकार करते हैं।
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय ध्वज वाले या भारत जाने वाले जहाजों को सुरक्षित आवागमन की अनुमति देने के बदले में भारत द्वारा जब्त किए गए तीन टैंकरों को रिहा करने की मांग की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान ने इस मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत में यह शर्त रखी है।
कारगिल और आसपास के द्रास क्षेत्र में पूर्ण बंद रहा, जबकि पूरे लद्दाख संघ शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वोटर संशय में हैं क्योंकि मतदाता सूची पूरी नहीं हुई है। एसआईआर प्रक्रिया में देरी के कारण 60 लाख वोटरों का भविष्य अनिश्चित है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग...
बजट सत्र के पहले चरण के दौरान तीन फरवरी को आसन की ओर कागज फेंकने के बाद सदन की अवमानना के मामले में विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।
सरकार ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के जवाबी आयात शुल्कों को निरस्त करने के वहां के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद उत्पन्न स्थित में भारत पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।
क्या भारत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करने के लिए अमेरिका से द्विपक्षीय बातचीत कर रहा है? भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारत इस तरह की कोई भी तैनाती नहीं करने वाला है।
PM Kisan की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है, लेकिन कई किसानों के खाते में 2000 रुपए नहीं पहुंचे हैं। ऐसे हम यहां आपको बता रहे हैं कि कैसे किसान इस बारे में शिकायत कर सकते हैं और अपने पैसे पा सकते हैं।
50MP कैमरा, ऑटो ट्रिम वीडियो, नाईट फोटोग्राफी जैसे शानदार कैमरा फीचर्स वाला Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन Amazon पर 5000 रुपए सस्ता हो गया है। जानें कैसे उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा:
होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारतीय शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच चुका है। यह अपने साथ बड़ी मात्रा में एलपीजी गैस लेकर आया है। ईरान ने हाल ही में दो भारतीय जहाजों को होर्मुज से निकलने की अनुमति दी थी।
TMC प्रमुख ने कहा कि हमारे गृह सचिव गैर-बंगाली हैं। उनका हटाया जाना बंगाल के कुशल अधिकारियों के प्रति उनके गहरे तिरस्कार को दर्शाता है।राज्य में रसोई गैस के संकट पर बनर्जी ने दावा किया कि यह समस्या कृत्रिम रूप से पैदा की गई है।
विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा होने के बाद चुनाव आयोग ऐक्शन में आ गया है। पश्चिम बंगाल में अधिकारियों के तबादले करने के बाद अब आयोग ने असम में भी पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी। चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश में चुनाव की तारीख की घोषणा के अगले दिन ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित की है।
बांग्लादेश के भारत में उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह कहा कि बांग्लादेश भी इन उभरते परिवहन गलियारों से जुड़ना चाहता है, जिससे क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूती मिलेगी। एक अन्य अहम योजना कालादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट है।